Logo

त्रिग्रही योग 2025 में चमकेगा भाग्य

त्रिग्रही योग 2025 में चमकेगा भाग्य

त्रिग्रही योग में कुछ राशियों का चमक सकता है भाग्य! जानिए किन राशियों को होगा लाभ?  


वैदिक पंचांग के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपना- अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। इसका नकारात्मक अथवा सकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ ग्रह मिलकर युति भी बनाते हैं, जिससे जातकों को शुभ एवं अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जल्द ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होगा। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए सौभाग्य की सौगात लेकर आएगा।


कब हो रहा त्रिग्रही योग का निर्माण?


ज्योतिषियों के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वह 7 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे, इस बीच 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव भी मीन राशि में आएंगे। साथ ही 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि देव भी मीन राशि में अपना स्थान ले लेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को सूर्य, बुध और शनि की युति से मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। 


जानिए त्रिग्रही योग का महत्त्व 


“त्रिग्रही योग” व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनियां के कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। बता दें कि मार्च महीने में मीन राशि में बुध, सूर्य और शनि देव की दिव्य युति का निर्माण होने जा रहा है। इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जो 12 राशियों में ख़ासकर 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशि के जातकों को परीक्षा, कैरियर, नौकरी, व्यापार, परिवार और वैवाहिक जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 


किन राशियों को होगा लाभ? 


1) वृषभ राशि:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में किसी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इसके अलावा, इन्हें संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। इस दौरान, वृषभ राशि वालों का भाग्य प्रबल बना रहेगा। योग के शुभ प्रभाव से इनकी सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही कारोबार में फंसा हुआ धन भी वापस प्राप्त हो सकता है। इस कारण, आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे।


2) कुंभ राशि:- ज्योतिष की मानें तो कुंभ राशि के लिए त्रिग्रही योग शुभ रहने वाला है। योग के शुभ प्रभाव से आपको मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। इस दौरान, इन्हें भाग्य का भी अच्छा साथ मिलेगा। वहीं, आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको राहत मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है। क्योंकि, उन्हें किसी की साथ मिल सकती है। इसके अलावा, निवेश इत्यादि करने के लिए भी यह समय शुभ होगा। 


3) मीन राशि:- मीन राशि के लिए त्रिग्रही योग कल्याणकारी साबित होगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कोर्ट के किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी मीन राशि के जातक काफी हद तक उतार सकते हैं। इसके साथ ही कार्य में आ रही बाधाएं भी समाप्त हो जाएंगी और बड़ी ही आसानी के साथ सारे कामकाज भी संपन्न हो जाएंगे। 


........................................................................................................
भगवान कार्तिकेय के प्रमुख मंदिर

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक चंद्र मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इसलिए भक्त हर महीने इस तिथि को उनका जन्मोत्सव मनाते हैं।

स्कंद षष्ठी व्रत कैसे करें

हर माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत किया जाता है। माघ माह की स्कंद षष्ठी 3 फरवरी 2025 को पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था।

कल्कि अवतार की पूजा कैसे करें?

हिन्दू धर्म के अनुसार, भगवान विष्णु समय-समय पर धर्म की स्थापना और अधर्म का नाश करने के लिए अवतार लेते हैं। कल्कि, विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार माने जाते हैं।

मां दुर्गा की पूजा इस विधि से करें

मां दुर्गा का रूप शक्ति और वीरता का प्रतीक है। वे राक्षसों और असुरों से संसार को बचाने वाली देवी हैं। उनकी पूजा से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक बल मिलता है।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang