जनवरी 2025, तुला राशि वालों के लिए बेहद ख़ास होगा। इस माह इनके द्वारा लिए गए निर्णय से इनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ेगा। तुला राशि के जातक जनवरी की शुरुआत में अपने करियर अथवा कारोबार को नई दिशा देने का प्रयास कर सकते हैं। अच्छी बात यह कि ऐसा करते समय इन्हें स्वजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। तो आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि जनवरी का महीना तुला राशि वालों के करियर, व्यापार, धन, सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा। साथ ही इस दौरान इन्हें किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत है।
जनवरी 2025 में, तुला राशि के जातकों को खूब मेहनत करनी होगी। हालांकि, मेहनत का फल भी मिलेगा। इसके साथ ही मनचाही सफलता भी हासिल होगी। किसी भी तरह के विवाद शांतिपूर्ण तरीके से आसानी से हल हो जाएंगे। वहीं, इस महीने घनिष्ठ व्यक्तियों से मुलाकात से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी। वहीं, किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए जनवरी 2025 का समय अनुकूल है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
जनवरी माह के मध्य के बाद तुला राशि के जातकों को कोई बड़ा निर्णय असमंजस अथवा जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। क्योंकि, जल्दबाजी में लिए निर्णय से उन्हें तमाम तरह की परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान तुला राशि के जातक घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। इसलिए, अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकलना इनके लिए मुश्किल होगा। भावनाओं में बहकर किसी से भी कोई ऐसा वादा ना करें, जो निभाया ना जा सके। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल जरूरी होगा। आय की अपेक्षा खर्चे में वृद्धि होगी।
जनवरी 2025 में, तुला राशि के जातक अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देंगे। जिससे स्टाफ और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कुल मिलाकर इस माह आप अपने करियर और कारोबार को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिससे आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। इससे तुला राशि के जातकों की कार्य प्रणाली भी और बेहतर होगी। किसी कंपनी से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है। ऑफिस में अपने पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। काम का दबाव रहेगा। इसलिए, ओवर टाइम काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
जनवरी महीने के दौरान आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ खूब जमेगी। जिससे आप उनके साथ सुखद समय व्यतीत कर पाएंगे। जनवरी में तुला राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे, आप जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्याओं का सामाधान आसानी से खोजने में कामयाब हो पाएंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो आपके जीवन में मनचाहा व्यक्ति इंट्री मार सकता है। वहीं, अविवाहित लोग जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
सेहत की दृष्टि से जनवरी महीने के मध्य में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या को सही रखें। छोटी- छोटी सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाए रखेगी। किसी भी सूरत में खानपान के मामले में लापरवाही ना करें। साथ ही अपनी इम्यूनिटी पर पूरा ध्यान दें और व्यसनों से दूर रहें।
माह के मध्य में आपको किसी योजना आथवा कारोबार में किया निवेश भारी लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। रिश्ते-नाते के लिए जनवरी माह अच्छा रहेगा। माह की शुरुआत का समय आपके आत्मीय संबंधों की दृष्टि से भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
ज्येष्ठ माह हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना होता है, जिसे जेठ भी कहा जाता है। इस माह की शुरुआत हर साल मई में होती है, और इस साल यह 13 मई 2025 से शुरू हो रहा है। इस समय सूर्य अपनी पूरी ताकत के साथ चमकता है, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास साल का तीसरा महीना होता है और इस बार यह महीना 13 मई 2025 से शुरू होकर 11 जून 2025 तक रहेगा। यह महीना भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है और इसे पुण्य प्राप्ति का समय माना जाता है। इस मास में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।
ज्येष्ठ माह हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का तीसरा महीना होता है। यह महीना विशेष रूप से धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख व्रत, त्योहार और पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के उग्र रूप में नरसिंह भगवान की पूजा की जाती है। भारत में कई मंदिर हैं जो उनकी पूजा-अर्चना के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां हम पांच प्रमुख नरसिंह मंदिरों की जानकारी देंगे, जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।