Pitru Paksha 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की गति समय-समय पर बदलकर अलग-अलग योग और संयोग का निर्माण करती है। इन योगों का प्रभाव सीधे मानव जीवन और समाज पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह यानी पितृपक्ष के दौरान में एक खास चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जब सिंह राशि में बुध, शुक्र, केतु और सूर्य का संगम होगा। ऐसे में यह विशेष योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आएगा। इस दौरान इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही, लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर इस योग की विशेष कृपा बरसने वाली है।
चतुर्ग्रही योग सिंह राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा क्योंकि यह आपकी राशि के पहले भाव में बन रहा है। इस अवधि में शिक्षा, संतान और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और विवाह के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को नए निवेश से अच्छा लाभ होगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इस समय भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा या उच्च पद पर नियुक्ति के अवसर बनेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं गति पकड़ेंगी और साझेदारी से लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। पिता या गुरु का मार्गदर्शन आपके जीवन में नई दिशा देगा।
धनु राशि वालों के लिए यह चतुर्ग्रही योग बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इस अवधि में जीवन के कई क्षेत्रों में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शुभ समाचार और तरक्की लेकर आएगा।