Logo

1st May 2025 Panchang (1 मई 2025 का पंचांग)

1st May 2025 Panchang (1 मई 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 1 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 1 May 2025: आज 01 मई 2025 वैशाख माह का उन्नीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्थी है। आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर अतिगण्ड और सुकर्मा योग रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज विनायक चतुर्थी है। साथ ही आज रवि योग भी बन रहा है। इस दिन कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 01 मई 2025

  • तिथि- वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि  
  • नक्षत्र- मृगशिरा
  • दिन/वार- गुरूवार
  • योग- अतिगण्ड और सुकर्मा
  • करण- विष्टि और बव 

वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 30 अप्रैल दोपहर 02:12 बजे तक

वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 मई सुबह 11:23 बजे तक


सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य- मेष राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र- चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। 


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर 
  • सूर्यास्त-  शाम 6 बजकर 56 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय- सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त- रात्रि 11 बजकर 18 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 01 मई 2025

  • रवि योग -  प्रात:काल 05:40 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:14 बजे से सुबह 04:57 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त -  सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक। 
  • अमृत काल -  सुबह 06:16 बजे से सुबह 07:44 बजे तक। 
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:31 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:55 बजे से शाम 07:17 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:56 बजे से रात्रि 08:01 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 01 मई 2025

  • राहु काल -  दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक। 
  • गुलिक काल - सुबह 08:59 बजे से सुबह 10:39 बजे तक। 
  • यमगंड -  प्रात:काल 05:40 बजे से सुबह 07:20 बजे तक। 
  • दिशाशूल  -  दक्षिण, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • भद्रा -  प्रात:काल 05:40 बजे से सुबह 11:23 बजे तक। 


01 मई 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

गुरूवार- आज आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। 

विनायक चतुर्थी - विनायक चतुर्थी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। यह त्योहार हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भाद्रपद महीने में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद मांगते हैं। भगवान गणेश की कृपा से जीवन में उन्नति होती है और मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस दिन दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिसमें उन्हें दूर्वा, मोदक और फल अर्पित किए जाते हैं।


आज का उपाय 01 मई  2025

01 मई को अतिगण्ड और सुकर्मा योग बन रहा है। अतिगण्ड की पहली 6 घटी को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये प्रारम्भ की 6 घटी अच्छे मुहूर्त में वर्जित हैं। तो वहीं, सुकर्मा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

गुरूवार के उपाय - गुरूवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने, पीले फल और पीले फूलों का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा, इस दिन विद्या की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। गुरूवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है।

विनायक चतुर्थी के उपाय - विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा, मोदक और फल अर्पित करें। इसके अलावा, गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है, और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा, इस दिन गरीबों को दान देना भी शुभ माना जाता है, जिससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।


01 मई 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज मृगशिरा नक्षत्र है। मृगशिरा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से भी भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज विनायक चतुर्थी है। साथ ही आज रवि योग भी बन रहा है। लेकिन इस दिन कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। 


........................................................................................................
यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang