Logo

10 August 2025 Panchang (10 अगस्त 2025 का पंचांग)

10 August 2025 Panchang (10 अगस्त 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 10 August 2025: आज 10 अगस्त 2025 से भाद्रपद माह की शुरूआत हुई है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:00 पी एम बजे से 12:53 पी एम बजे तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 05:25 पी एम से 07:05 पी एम बजे तक रहेगा। खास बात ये है कि आज से भाद्रपद माह की शुरूआत हुई है, जो भगवान गणेश और श्रीकृष्ण को समर्पित है। साथ ही वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 10 अगस्त 2025

  • तिथि- प्रतिपदा 
  • नक्षत्र- धनिष्ठा
  • दिन/वार- रविवार 
  • योग- शोभन 
  • करण- कौलव और तैतिल 

भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 01:24 पी एम, अगस्त 09

भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त - 12:09 पी एम, अगस्त 10

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे।
  • चंद्र - चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे।

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय- 05:48 ए एम
  • सूर्यास्त- 07:05 पी एम
  • चन्द्रोदय- 07:55 पी एम
  • चन्द्रास्त- 06:32 ए एम

आज का शुभ मुहूर्त और योग 10 अगस्त 2025

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 ए एम से 05:05 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त - 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
  • विजय मुहूर्त - 02:39 पी एम से 03:32 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त - 07:05 पी एम से 07:26 पी एम
  • संध्या मुहूर्त - 07:05 पी एम से 08:09 पी एम
  • द्विपुष्कर योग - 12:09 पी एम से 01:52 पी एम

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अगस्त 2025

  • राहु काल - 05:25 पी एम से 07:05 पी एम
  • गुलिक काल - 03:46 पी एम से 05:25 पी एम
  • यमगंड - 12:26 पी एम से 02:06 पी एम
  • वर्ज्य - 08:49 पी एम से 10:21 पी एम
  • आडल योग - 05:48 ए एम से 01:52 पी एम
  • विडाल योग - 01:52 पी एम से 05:48 ए एम, अगस्त 11
  • पंचक - पूरे दिन
  • दिशाशूल - पश्चिम, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

10 अगस्त 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • रविवार का व्रत- आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित है। 
  • भाद्रपद मास आरंभ - भाद्रपद माह हिंदू कैलेंडर का छठा चंद्र महीना है, जिसे भाद्र, भाद्रपद या भादो भी कहा जाता है। यह महीना ग्रेगोरियन कैलेंडर में अगस्त और सितंबर के बीच आता है। राष्ट्रीय नागरिक कैलेंडर में भद्रा वर्ष का छठा महीना है, जबकि वैदिक ज्योतिष में यह आमतौर पर वर्ष का पांचवां महीना होता है, जो सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

10 अगस्त 2025/आज के उपाय 

  • रविवार के उपाय - रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है। रविवार के उपायों में आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, सूर्य मंत्रों का जाप करना। साथ ही लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करना शामिल है। इन उपायों को करने से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता और सफलता बढ़ती है। रविवार को व्रत रखने और सूर्य देव की आराधना करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang