Logo

12 April 2025 Panchang (12 अप्रैल 2025 का पंचांग)

12 April 2025 Panchang (12 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 12 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 12 April 2025: आज 12 अप्रैल 2025 चैत्र माह का सत्ताईसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा है, इसे चैत्र पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर व्याघात योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। साथ ही आज चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती भी है। आज कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2025

  • तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 
  • नक्षत्र - हस्त  
  • दिन/वार - शनिवार
  • योग - व्याघात
  • करण - विष्टि और बव

शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 12 अप्रैल रात्रि 03:21 बजे 

शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि समाप्त -13 अप्रैल प्रात:काल 05:51 बजे 

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। 

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 45 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 12 अप्रैल शाम 06 बजकर 18 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 13 अप्रैल प्रात:काल 05 बजकर 53 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 अप्रैल 2025

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • रवि योग- नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:29 बजे से सुबह 05:14 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक। 
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:44 बजे से शाम 07:06 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:45 बजे से शाम 07:52 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अप्रैल 2025

  • राहु काल - सुबह 09:10 बजे से सुबह10:46 बजे तक।
  • गुलिक काल - प्रात:काल 05:59 बजे से सुबह 07:35 बजे तक।
  • यमगंड - दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक।
  • दिशाशूल - पूर्व दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - प्रात:काल 05:59 बजे से सुबह 06:50 बजे तक और सुबह 06:50 बजे से सुबह 07:41 बजे तक। 
  • आडल योग - प्रात:काल 05:59 बजे से शाम 06:08 बजे तक।  

12 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • शनिवार - आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता भगवान शनि को समर्पित है। 
  • हनुमान जयंती - हनुमान जयन्ती चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो भगवान हनुमान के जन्मदिवस का प्रतीक है। माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। इसलिए इस दिन प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में मन्दिरों में आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। हनुमान जी भगवान राम और सीता माता के अनन्य भक्त हैं और उन्हें आञ्जनेय के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाने से भक्तों को उनकी भक्ति और शक्ति की प्रेरणा मिलती है।
  • चैत्र पूर्णिमा - हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथियों को अत्यन्त शुभ माना जाता है। साथ ही चैत्र पूर्णिमा वर्ष की प्रथम पूर्णिमा है, जो युगादि और गुड़ी पड़वा के बाद आती है। इस दिन हनुमान जयन्ती मनाई जाती है, जो हनुमान जी के जन्म के वर्षगाँठ का प्रतीक है। इसके अलावा पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु के प्रिय स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की जाती है और सत्यनारायण व्रत का पालन किया जाता है। इस दिन चैत्र पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है। 

आज का उपाय 12 अप्रैल 2025

12 अप्रैल को व्याघात योग बन रहा है। व्याघात की पहली 9 घटी को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये प्रारम्भ की 9 घटी अच्छे मुहूर्त में वर्जित हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • शनिवार के उपाय - शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन भगवान शनि की पूजा करना शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करने, काले तिल, काले चने और काली उड़द का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
  • हनुमान जयंती के उपाय - हनुमान जयंती के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान हनुमान की पूजा करें। पूजा में सिंदूर, चमेली का तेल, और बूंदी का भोग लगाएं। इसके अलावा इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करने से भी भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने से भी पुण्य मिलता है।
  • चैत्र पूर्णिमा के उपाय - चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करें। पूजा में सफेद फूल, सफेद चंदन, और दूध का उपयोग करें। इसके अलावा इस दिन गरीबों को दान देने और ब्राह्मणों को भोजन कराने से भी पुण्य मिलता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा की आराधना करने और "ओम नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करने से भी जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

12 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज हस्त नक्षत्र है। बव को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि है। साथ ही आज वार कि हिसाब से आप शनि देव की पूजा कर सकते हैं। आज हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा भी है ऐसे में शनि देव, हनुमान जी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की विधिवत पूजन करें। 


........................................................................................................

... Read More

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang