Logo

13 April 2025 Panchang (13 अप्रैल 2025 का पंचांग)

13 April 2025 Panchang (13 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 13 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 13 April 2025: आज 13 अप्रैल 2025 वैशाख माह का पहला दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा है। आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर हर्षण योग रहेगा। वहीं चंद्रमा सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 10 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देवता को समर्पित होता है। साथ ही आज से वैशाख माह का प्रारंभ हो रहा है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 13 अप्रैल 2025

  • तिथि - वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 
  • नक्षत्र - चित्रा   
  • दिन/वार - रविवार
  • योग - हर्षण
  • करण - बालव और कौलव 

वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 13 अप्रैल प्रात:काल 05:51 बजे 

वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त- 14 अप्रैल सुबह 08:25 बजे 

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 46 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय -  13 अप्रैल शाम 07 बजकर 12 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - नहीं है। 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 अप्रैल 2025

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • रवि योग - नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:28 बजे से सुबह 05:13 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक। 
  • अमृत काल -  दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक। 
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:45 बजे से शाम 07:07 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:46 बजे से शाम 07:53 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2025

  • राहु काल  - शाम 05:10 बजे से शाम 06:46 बजे तक।
  • गुलिक काल - दोपहर 03:34 बजे से शाम 05:10 बजे तक।
  • यमगंड - दोपहर 12:22 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - शाम 05:03 बजे से शाम 05:55 बजे तक। 
  • आडल योग - रात्रि 09:11 बजे से 14 अप्रैल रात्रि 03:30 बजे तक। 

13 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


  • रविवार - आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देवता को समर्पित है। 
  • वैशाख प्रारंभ - वैशाख मास पारंपरिक हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर में अप्रैल और मई के साथ मेल खाता है। इस महीने की विशेषता यह है कि भगवान विष्णु इसके अधिपति माने जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है, जिसमें तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व है। वैशाख मास में स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ किया जाता है। मान्यता है कि इस महीने में किए गए दान से मिलने वाले पुण्य का कभी अंत नहीं होता है।

आज का उपाय 13 अप्रैल 2025

13 अप्रैल को हर्षण योग बन रहा है। हर्षण को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • रविवार के उपाय - रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन लाल वस्त्र धारण करने, लाल फूलों का अर्पण करने और गुड़ का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस दिन सूर्य मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है। रविवार के दिन व्रत और उपवास रखने से भी सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
  • वैशाख प्रारंभ के उपाय - वैशाख प्रारंभ के अवसर पर कुछ विशेष उपाय करके आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरे माह सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पीले फूल, पीले फल और पीले वस्त्र अर्पित करें। इसके अलावा आप गरीबों को भोजन कराकर और दान देकर भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। वैशाख प्रारंभ के दिन पितरों की पूजा करना भी बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे आपको उनके आशीर्वाद प्राप्त हो सकते हैं।

13 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज चित्रा नक्षत्र है। चित्रा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही आज से वैशाख माह का प्रारंभ हुआ है यानि आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से आप सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं। 

........................................................................................................
मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे - भजन (Main Aaya Hoon Tere Dware Ganaraj Gajanan Pyare)

मैं आया हूँ तेरे द्वारे,
गणराज गजानन प्यारे ॥

मैं बेटा हूँ महाकाल का - भजन (Main Beta Hun Mahakal Ka)

दीवाना हूँ महाकाल का, उज्जैन के सरकार का,

लाल लाल चुनरी सितारो वाली (Laal Laal Chunari Sitaron Wali)

लाल लाल चुनरी सितारों वाली,
सितारो वाली,

लाली लाली लाल चुनरियाँ (Laali Laali Laal Chunariya)

लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए ॥

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang