Aaj Ka Panchang: आज 15 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 15 march 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में हैं और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 06 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शनिवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 15 मार्च 2025
- तिथि - फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि
- नक्षत्र - उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र
- दिन/वार - शनिवार
- योग - गण्ड योग
- करण - कौलव और तैतिल
सूर्य-चंद्र गोचर 15 मार्च 2025
आज गोचर का योग नही है।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 39 मिनट से लेकर
- सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 32 मिनट तक
- चंद्रोदय- 15 मार्च को सुबह 07 बजकर 34 मिनट से लेकर
- चंद्रास्त - 16 मार्च को सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त और योग 15 मार्च 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक।
- अमृत काल - सुबह 5 बजकर 02 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 49 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 मार्च 2025
- राहु काल - सुबह 09 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 06 मिनट तक
- गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक।
- यमगंड - दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक।
- दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - सुबह 08 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक।
पर्व और त्योहार 15 मार्च 2025
- 15 मार्च 2025 व्रत - शनिवार व्रत
आज का उपाय 15 मार्च 2025
15 मार्च को उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और गण्ड योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज शनिवार का दिन है। आप आज शनिदेव की पूजा विधवत रूप से करें। सरसो तेल का दान करें। इस दिन शनिदेव को काले तिल, तेल, काले वस्त्र चढ़ाने से भाग्योदय हो सकता है।
15 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें। आपको बता दें, यह दिन चैत्र माह की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन कुछ विशेष पूजा पाठ किये जाते हैं।