Logo

19 March 2025 Panchang (19 मार्च 2025 का पंचांग)

19 March 2025 Panchang (19 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 19 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह



Aaj Ka Panchang 19 March 2025: आज 19 मार्च 2025 चैत्र माह का तीसरा दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 06 मिनट तक तुला राशि उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर के 2 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 19 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 
  • नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र
  • दिन/वार- बुधवार
  • योग- सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि 
  • करण- कौलव और तैतिल



सूर्य-चंद्र गोचर


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है, क्योंकि ये हमारी मानसिक स्थिति, भावनाओं और विचारों का प्रतीक है। 19 मार्च 2025 को चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 06  मिनट पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगें, वहीं सूर्य मीन राशि में रहेगा। चंद्र के गोचर से इन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा- 


  • वृषभ राशि- चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पैसों की कमी दूर होगी, पुराने निवेश से लाभ होगा, आंखों की समस्या से छुटकारा मिलेगा और उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा। कपड़े की दुकान वाले अपने पिता के नाम पर कार खरीद सकते हैं और कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी संग घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
  • कर्क राशि- चंद्र देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को कई शुभ फल मिलेंगे। सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिलेगा, जबकि नौकरी कर रहे जातकों को बड़ी कंपनी में काम करने का ऑफर मिलेगा जिससे पद और सैलरी दोनों में वृद्धि होगी। इसके अलावा, युवा वर्ग परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दुकानदारों को वाहन खरीदने का मौका मिलेगा और खुद का बिजनेस करने वालों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।
  • वृश्चिक राशि- चंद्र गोचर के कारण नौकरीपेशा जातकों को मनचाही कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है, जिससे उनका समाज में नाम होगा और पैसों की कमी नहीं होगी। दुकानदारों और कारोबारियों को भी धन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कपल के बीच की परेशानियां खत्म होंगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।



सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 33 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 19 मार्च रात्रि 11 बजकर 02 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 20 मार्च सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर 



आज का शुभ मुहूर्त और योग 19 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07:05 बजे से 11:30 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05:10 से प्रातः 05:58 तक।
  • अमृत काल - प्रातः 08:25 से प्रातः 10:15 तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:10 से 12:55 तक।
  • विजय मुहूर्त  - दोपहर 02:50 से 03:45 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त  - शाम 06:55 से शाम 07:10 तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:45 से 12:35 तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:25 बजे से शाम 07:30 बजे तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 19 मार्च 2025


  • राहु काल - सुबह 08:12 बजे से 09:42 बजे तक।
  • गुलिक काल - दोपहर 02:20 बजे से 03:50 बजे तक।
  • यमगंड  - सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - दोपहर 01:10 बजे से 01:58 बजे तक।



आज का उपाय 19 मार्च 2025


19 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो कि बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण योग है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज बुधवार का दिन है। आप आज भगवान गणेश की पूजा विधवत रूप से करें। मुंग दाल का दान करें। इस दिन भगवान गणेश को मोदक, दुर्वा, सिंदूर और लाल फूल चढ़ाने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज रंगपंचमी भी है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करें। इसके बाद उन्हें लाल चंदन और गुलाल लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके अलावा रंग पंचमी के दिन लाल या पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ और एक सिक्का बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन की कमी दूर होती है।



19 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज विशाखा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करें। साथ ही आज रंग पंचमी भी है। जो कि रंगों का त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आए थे। इस दिन लोग जीवन में खुशियों का आगमन के लिए कई उपाय भी करते हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। 


........................................................................................................
तुम आशा विश्वास हमारे, रामा - भजन (Tum Asha Vishwas Hamare Bhajan)

नाम ना जाने, धाम ना जाने
जाने ना सेवा पूजा

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत (Vande Mataram - National Song)

वन्दे मातरम्
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang