24 March 2025 Panchang (24 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 24 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 24 March 2025: आज 24 मार्च 2025 चैत्र माह का आठवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तिथि दशमी है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर शाम 4 बजकर 44 मिनट तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग रहेगा। वहीं चंद्रमा सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 52 मिनट से सुबह 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और भद्रा का साया भी रहेगा। दशमी तिथि 25 मार्च को प्रात:काल 05 बजकर 05 तक जारी रहेगी। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 24 मार्च 2025


  • तिथि- चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 
  • नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र
  • दिन/वार - सोमवार
  • योग- परिघ योग और शिव योग
  • करण- वणिज और विष्टि


  • कृष्ण पक्ष दशमी तिथि प्रारंभ- 24 मार्च प्रात:काल 05:38 बजे 
  • कृष्ण पक्ष दशमी तिथि समाप्त- 25 मार्च प्रात:काल 05:05 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर


चंद्र देव 24 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इन राशियों में शामिल हैं:


  • मकर राशि: चंद्र देव के मकर राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अपने करियर में सफलता और प्रगति मिलेगी।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 35 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 25 मार्च रात्रि 03 बजकर 34 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 25 मार्च दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 24 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 25 मार्च प्रात:काल 04 बजकर 27 मिनट से 25 मार्च सुबह 06 बजकर 19 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:46 बजे से सुबह 05:33 बजे तक।
  • अमृत काल - इस तिथि में अमृत काल का योग नहीं है। 
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:03 से दोपहर 12:52 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त   -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त  - शाम 06:33 बजे से शाम 06:57 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त  - 25 मार्च रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 25 मार्च रात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:35 बजे से शाम 07:45 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 24 मार्च 2025


  • राहु काल - सुबह 07:52 बजे से सुबह 9:24 बजे तक।
  • गुलिक काल - दोपहर 1:59 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक।
  • यमगंड  - सुबह 10:56 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।
  • दिशाशूल  - पूर्व दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:52 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक और दोपहर 3:19 बजे से दोपहर 04:08 बजे तक।
  • आडल योग - सुबह 6:20 बजे रात्रि 10:29 बजे तक। 
  • विडाल योग - 24 मार्च 10:29 बजे से 25 मार्च सुबह 06:01 बजे तक।  
  • भद्रा - 24 मार्च 05:27 बजे से 25 मार्च प्रात:काल 05:05 बजे तक। 


24 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


  • आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। आज कोई त्योहार नहीं है। 


आज का उपाय 24 मार्च 2025


24 मार्च को परिघ और शिव योग बन रहा है। परिघ के पूर्वार्ध को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये पूर्वार्ध का समय अच्छे मुहूर्त में वर्जित है। वहीं, शिव को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज सोमवार का दिन है। आप आज भगवान भोलेनाथ की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही दूध, चावल, मोती और चंदन का दान कर सकते हैं। 


24 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज उत्ताराषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।  


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।