Logo

3 April 2025 Panchang (3 अप्रैल 2025 का पंचांग)

3 April 2025 Panchang (3 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 3 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 03 April 2025: आज 03 अप्रैल 2025 चैत्र माह का अठारहवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि षष्ठी है। वहीं आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर सौभाग्य योग है। वहीं चंद्रमा शाम 6 बजकर 22 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु और गुरू बृहस्पति को समर्पित होता है। साथ ही तिथि के हिसाब से यमुना छठ का व्रत कर सकते हैं। इसके अलावा आज रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। आज रवि योग बन रहा है, जो सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 03 अप्रैल 2025


  • तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 
  • नक्षत्र - रोहिणी और मृगशिरा
  • दिन/वार - गुरूवार
  • योग - सौभाग्य योग 
  • करण - कौलव और तैतिल  


शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि प्रारंभ- 02 अप्रैल रात्रि 11:49 बजे 

शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि समाप्त- 03 अप्रैल रात्रि 09:41 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर


  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा शाम 6 बजकर 22 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 09 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 40 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 3 अप्रैल सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 4 अप्रैल रात्रि 12 बजकर 31 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 03 अप्रैल 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - इस दिन नहीं है।  
  • रवि योग - सुबह 07:02 बजे से 04 अप्रैल प्रात:काल 05:51 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:37 बजे से सुबह 05:23 बजे तक।
  • अमृत काल - रात्रि 09:29 बजे से रात्रि 11 बजे तक।  
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:39 बजे से शाम 07:02 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - नहीं है। 
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:40 बजे से शाम 07:49 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 03 अप्रैल 2025


  • राहु काल - दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:32 बजे तक।
  • गुलिक काल - सुबह 09:17 बजे से सुबह 10:51 बजे तक।
  • यमगंड - सुबह 06:09 बजे से सुबह 07:43 बजे तक।
  • दिशाशूल - दक्षिण दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 10:19 बजे से सुबह 11:09 बजे तक और दोपहर 03:20 बजे से दोपहर 04:10 बजे तक।


03 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


  • गुरूवार - आज आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि भगवान विष्णु और गुरू बृहस्पति को समर्पित है। 
  • यमुना छठ - यमुना छठ को विशेष रूप से भारत में उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिवस को देवी यमुना के पृथ्वी पर अवतरित होने की मान्यता के लिये स्मरण किया जाता है। अतः यमुना छठ को यमुना जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। इसे चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है जो कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आती है। पौराणिक कथाओं में देवी यमुना को भगवान श्री कृष्ण की पत्नी माना गया है। यही कारण हैं कि यमुना मुख्यरूप से ब्रजवासियों द्वारा पूजनीय हैं।
  • रोहिणी व्रत - रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण दिन है। रोहिणी व्रत का पालन मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दिर्घायु के लिए किया जाता है। 
  • स्कन्द षष्ठी - तमिल हिन्दुओं के बीच स्कन्द एक प्रसिद्ध देवता हैं। स्कन्द देव भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र और भगवान गणेश के छोटे भाई हैं। भगवान स्कन्द को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रहमन्य के नाम से भी जाना जाता है। षष्ठी तिथि भगवान स्कन्द को समर्पित हैं। शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन श्रद्धालु लोग उपवास करते हैं। षष्ठी तिथि जिस दिन पञ्चमी तिथि के साथ मिल जाती है उस दिन स्कन्द षष्ठी के व्रत को करने के लिए प्राथमिकता दी गयी है। इसीलिए स्कन्द षष्ठी का व्रत पञ्चमी तिथि के दिन भी हो सकता है।


आज का उपाय 03 अप्रैल 2025


03 अप्रैल को सौभाग्य योग बन रहा है। सौभाग्य को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 


  • गुरूवार के उपाय - गुरूवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने, पीले फल और पीले फूलों का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा, इस दिन विद्या और ज्ञान की पूजा करने से भी ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। गुरूवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है।
  • यमुना छठ - यमुना छठ के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर यमुना नदी में स्नान करना और सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, यमुना छठ के दिन व्रत रखने, पूजा-पाठ करने और गरीबों को दान देने से भी लाभ होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यमुना छठ के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है।


03 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज  रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र है। इन दोनों नक्षत्रों को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी की तिथि है। आज यमुना छठ है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु और मां यमुना की विधिवत पूजा करें।  


........................................................................................................
कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए (Kitna Roi Parvati Shivnath Ke Liye)

कितना रोई पार्वती,
शिवनाथ के लिए,

कितना सोणा है दरबार, भवानी तेरा (Kitna Sona Hai Darbar Bhawani Tera)

कितना सोणा है दरबार,
भवानी तेरा ये सिणगार,

कितने दिनों के बाद है आई, भक्तो रात (Kitne Dino Ke Baad Hai Aayi Bhakto Raat)

कितने दिनों के बाद है आई,
भक्तो रात भजन की,

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang