Aaj Ka Panchang 6 May 2025: आज 06 मई 2025 वैशाख माह का चैबीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि नवमी है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर ध्रुव योग रहेगा। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। आज पूरे दिन रवि योग रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ - 05 मई सुबह 07:53 बजे
वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त - 06 मई सुबह 08:38 बजे
06 मई को ध्रुव योग बन रहा है। ध्रुव को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
आज मघा नक्षत्र है। मघा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये बुरा माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में वर्जित है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। आज पूरे दिन रवि योग रहेगा।
हीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पर्व मुख्य जन्माष्टमी की तरह ही पुण्यफल देने वाला माना जाता है।
आज 30 जून 2025 को आषाढ़ माह का 20वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी है। आज सोमवार का दिन है। सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व है, जो श्रीकृष्ण भक्ति का विशेष अवसर प्रदान करता है।
अक्सर गंभीर बीमारी में तमाम इलाज के बावजूद राहत नहीं मिलती। मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य आती हैं, लेकिन रोगी की हालत जस की तस बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जब आधुनिक चिकित्सा भी जवाब दे दे, तब आध्यात्मिक उपायों की ओर रुख करना चाहिए।