Aaj Ka Panchang 25 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से लेकर 01 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन हनुमान की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत भी है। इस दिन भोलेनाथ के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज मंगलवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मन के कारक कहे जाने वाले चंद्र देव 25 फरवरी को अपनी राशि बदलेंगे। इस दिन, चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता और कर्मों का फल देने वाले शनिदेव हैं, और इस राशि के आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
भौम प्रदोष व्रत 25 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
25 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और परिघ योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही इस दिन भौम प्रदोष व्रत भी पूरे विधि-विधान के साथ करें।
आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। यह दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का है, और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
पावागढ़ से बनासकांठा तक ये हैं गुजरात के प्रमुख देवी स्थल, नवरात्रि में कीजिए दर्शन
गुजरात में नवरात्रि का त्योहार एक ऐसा समय होता है जब पूरा राज्य हर्षोल्लास और भक्ति रस में डूबा होता है।
नवरात्रि भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है जो मां दुर्गा की आराधना के लिए जाना जाता है। यह 09 दिवसीय उत्सव ना केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि इस दौरान पूरे भारत में देवी दुर्गा के सम्मान में विशेष पूजा-अर्चना, व्रत और गरबा जैसे पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।
छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पौराणिक महत्व रखने वाला ये राज्य मंदिरों और तीर्थ स्थलों से घिरा हुआ है। यहां के कई मंदिर ना केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी प्रसिद्ध हैं।