Falgun Month Muhurat: शुभ मुहूर्त में ही करें फाल्गुन महीने में विवाह, मुंडन और खरीदारी; नोट कर लीजिए टाइम
सनातन हिंदू धर्म में, माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत मानी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह वर्ष का अंतिम महीना होता है। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन के महीने में कई शुभ मुहूर्त बनते हैं, जिसमें कई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन और खरीदारी इत्यादि किए जा सकते हैं। तो आइए, इस आर्टिकल में फाल्गुन महीने के शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
कब से कब तक है फाल्गुन का महीना?
- फाल्गुन माह का आरम्भ:- कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 13 फरवरी, दिन गुरुवार से शुरू होगी।
- फाल्गुन माह का समापन:- शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च, शुक्रवार को होगा।
फाल्गुन में शुभ विवाह मुहूर्त 2025
फाल्गुन के पहले 2, 3, 6, 7 और 12 फरवरी जबकि फाल्गुन शुरू होने के उपरांत 13, 14, 15, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी के दिन को विवाह के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं, मार्च महीने की बात करें तो इसमें 1, 2, 6, 7 और 12 मार्च की तिथि शादी करने के लिए शुभ मानी गई है।
फाल्गुन में खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फरवरी 17, 2025, सोमवार:- 06:58 से 06:57, फरवरी 18
- फरवरी 19, 2025, बुधवार:- 06:56 से 07:32
- फरवरी 20, 2025, बृहस्पतिवार:- 13:30 से 06:54,
- फरवरी 21, 2025, शुक्रवार:- 06:54 से 11:57
- फरवरी 26, 2025, बुधवार:- 06:49 से 11:08
- मार्च 2, 2025, रविवार:- 08:59 से 21:01
- मार्च 6, 2025, बृहस्पतिवार:- 10:50 से 06:40,
- मार्च 7, 2025, शुक्रवार:- 06:40 से 09:18
- मार्च 9, 2025, रविवार:- 06:38 से 06:36,
- मार्च 10, 2025, सोमवार:- 06:36 से 07:44
फाल्गुन में मुंडन संस्कार हेतु शुभ मुहूर्त
- 4 फरवरी 2025, मंगलवार: नक्षत्र: अश्विनी, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 04:37 बजे से सुबह 06:38 बजे तक।
- 7 फरवरी 2025, शुक्रवार, नक्षत्र: रोहिणी, शुभ मुंडन मुहूर्त: शाम 06:41 बजे से 8 फरवरी 2025, सुबह 07:06 बजे तक।
- 10 फरवरी 2025, सोमवार, नक्षत्र: पुनर्वसु, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 07:03 बजे से शाम 07:00 बजे तक।
- 17 फरवरी 2025, सोमवार, नक्षत्र: चित्रा, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:58 बजे से 18 फरवरी 2025, सुबह 04:56 बजे तक।
- 26 फरवरी 2025, बुधवार, नक्षत्र: श्रवण, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:49 बजे से 11:11 बजे तक।
- 3 मार्च 2025, सोमवार, नक्षत्र: अश्विनी, शुभ मुंडन मुहूर्त: शाम 06:04 बजे से 4 मार्च 2025, सुबह 04:30 बजे तक।
- 17 मार्च 2025, सोमवार, नक्षत्र: चित्रा, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:29 बजे से शाम 07:36 बजे तक।
- 21 मार्च 2025, शुक्रवार, नक्षत्र: ज्येष्ठा, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:24 बजे से 22 मार्च 2025, सुबह 01:46 बजे तक।
- 27 मार्च 2025, गुरुवार, नक्षत्र: शतभिषा, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:17 बजे से रात 11:06 बजे तक।
- 31 मार्च 2025, सोमवार, नक्षत्र: अश्विनी, शुभ मुंडन मुहूर्त: सुबह 06:13 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक।
जानिए फाल्गुन महीने का महत्व
फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना गया है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली जैसे कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में ही मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है। वहीं, महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के त्योहार के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, फाल्गुन मास में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे "रंगों के त्यौहार" के नाम से भी जाना जाता है।
फाल्गुन माह में अवश्य करें यह कार्य
फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान, प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और पूजा के समय शंकर जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही, सामर्थ्य अनुसार दान भी करना आवश्यक है। मान्यता है कि इस माह में दान करने से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और धन लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं। फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
इस माह में गाय की सेवा करना भी महत्वपूर्ण है।
संसार के लोगों से आशा ना किया करना,
जब कोई ना हो अपना,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम,
अपने मन की मैं जानूँ, और पी के मन की राम,
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
सांवरा जब मेरे साथ है,
हमको डरने की क्या बात है ।