Logo

अप्रैल माह मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त

अप्रैल माह मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त

April 2025 Shubh Muhurat: खरमास खत्म, अप्रैल महीने में मांगलिक कार्यों के लिए कौन सा दिन रहेगा शुभ, जानें मुहूर्त

वर्ष 2025 का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि अभी यानी वर्तमान में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। मांगलिक कार्यों से मेरा मतलब है कि अभी विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे कोई शुभ कार्यों का आयोजन नहीं हो रहा है। इसके पीछे का कारण है खरमास। वर्तमान समय में खरमास चल रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि खरमास कब खत्म होगा और किस दिन से एक बार फिर सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

इस दौरान मांगलिक कार्य करने से बचें

ज्योतिषों के अनुसार, इस समय सूर्यदेव मीन राशि में स्थित हैं, और जब सूर्य मीन राशि में होते हैं, तब खरमास का प्रभाव रहता है। ऐसी मान्यता है कि खरमास के दौरान किसी भी मांगलिक कार्य का आयोजन अशुभ माना जाता है। इसलिए पंडितों की ओर से लोगों को ऐसी सलाह दी जाती है कि इस अवधि में कोई भी मांगलिक कामों का आयोजन नहीं करें।

इस दिन खत्म हो रहा खरमास

हिन्दू पंचांग के अनुसार, खरमास 14 मार्च 2025 से शुरू हुआ था और 14 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। सूर्यदेव 14 अप्रैल को रात 03:21 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे, और इसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों जैसे शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ, नामकरण, अन्नप्राशन,कर्णवेध आदि की शुरुआत हो जाएगी।

अप्रैल 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

14 अप्रैल दिन सोमवार, 16 अप्रैल दिन बुधवार, 17 अप्रैल दिन गुरुवार, 18 अप्रैल दिन शुक्रवार, 19 अप्रैल दिन शनिवार, 20 अप्रैल दिन रविवार, 21 अप्रैल दिन सोमवार, 25 अप्रैल दिन शुक्रवार, 29 अप्रैल दिन मंगलवार, और 30 अप्रैल दिन बुधवार। ये सभी विवाह के लिए शुभ दिन हैं।

गृह प्रवेश के लिए क्या है मुहूर्त

ज्योतिषों की मानें तो अप्रैल 2025 यानी इस वर्ष के चौथे महीने में गृह प्रवेश के लिए केवल एक दिन शुभ रहने वाला है। आपको बता दें कि 30 अप्रैल यानी बुधवार का दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ है। अगर आप गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इस महीने इसी दिन करें।

अप्रैल में मुंडन के लिए कौन सा दिन है शुभ

अगर अप्रैल महीने में मुंडन की बात करें तो आप खरमास के खत्म होने के बाद चार दिन मुंडन संस्कार कर सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल महीने में 14 अप्रैल दिन सोमवार , 17 अप्रैल दिन गुरुवार, 23 अप्रैल दिन बुधवार और 24 अप्रैल दिन गुरुवार की तारीख काफी शुभ रहेगी। अगर आप भी अप्रैल महीने में अपने बच्चों का मुंडन करवाना चाहते हैं तो इसमें से किसी एक दिन का चयन कर सकते हैं।


........................................................................................................

... Read More

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang