अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। अगर आप इस महीने में अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। हालांकि, अक्टूबर 2025 में मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु की योगनिद्रा में है। ऐसे में इस अवधि में मुंडन संस्कार और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है, जो लगभग चार महीने तक चलती है। यदि आप ज्योतिष और शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं, तो इन महीनों में मांगलिक कार्य करने से से बचना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में मुंडन संस्कार के लिए कोई विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। इस अवधि में पंचांग और नक्षत्रों की स्थिति मुंडन के लिए अनुकूल नहीं है, जिसके कारण इस अवधि में मुंडन संस्कार से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोग शारदीय नवरात्रि के दौरान मुंडन संस्कार का आयोजन करते हैं, क्योंकि इसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। यदि आप अगस्त से दिसंबर के बीच मुंडन कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप ज्योतिषी की सलाह लें और बच्चे की कुंडली, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्तिगत मुहूर्त का निर्धारण करें। मुंडन संस्कार एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए किया जाता है। यह बच्चे के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। इसलिए इसे सही समय पर और विधि-विधान से करना आवश्यक है। आप भी अपने बच्चों के मुंडन की योजना बनाने से पहले ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं और शुभ मुहूर्त के अनुसार आयोजन कर सकते हैं।
सनातन धर्म में मुंडन संस्कार एक अनिवार्य संस्कार माना जाता है, जिसे शुभ मुहूर्त में संपन्न कराया जाता है। इसका धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।
मुंडन संस्कार एक पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, जो परिवार और समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।