Logo

परशुराम ने सहस्त्रबाहु का वध क्यों किया था

परशुराम ने सहस्त्रबाहु का वध क्यों किया था

भगवान परशुराम ने क्यों किया था क्षत्रिय राजा सहस्त्रबाहु का वध, कामधेनु गाय को लेकर शुरू हुआ था संघर्ष, पढ़ें कथा


हिंदू धर्म में भगवान परशुराम महान योद्धा और ऋषियों में से एक माने जाते हैं। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्हें धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए जाना जाता है। परशुराम जयंती हर वर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन उनके बल, साहस और धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाता है। 


कामधेनु गाय को लेकर शुरू हुआ था संघर्ष  

भगवान परशुराम द्वारा क्षत्रिय राजा सहस्रबाहु अर्जुन का वध एक अत्यंत महत्वपूर्ण कथा है, जो धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष को दर्शाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि एक तपस्वी और धार्मिक ब्राह्मण थे। उन्होंने घोर तपस्या करके इन्द्रदेव से कामधेनु नामक दिव्य गाय प्राप्त की थी। यह गाय चमत्कारी थी और किसी भी वस्तु या भोजन को उत्पन्न करने की शक्ति रखती थी। जब सहस्रबाहु अर्जुन को इस गाय के बारे में पता चला, तो वह जमदग्नि के आश्रम आया और अपने बल का प्रयोग करके कामधेनु को अपने राज्य ले गया।


पिता के सम्मान के लिए किया था वध

धार्मिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान परशुराम वन से लौटे और उन्हें यह बात पता चली कि राजा सहस्रबाहु ने उनके पिता से कामधेनु गाय छीन ली है, तो वे अत्यंत क्रोधित हो उठे। क्योंकि यह केवल एक गाय की चोरी नहीं थी, बल्कि एक तपस्वी ब्राह्मण का घोर अपमान भी था। फिर भगवान परशुराम ने पिता की प्रतिष्ठा की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए राजा सहस्रबाहु को दंड देने का संकल्प लिया और अकेले ही राजा सहस्रबाहु की विशाल सेना का सामना कर, युद्ध में उसे हरा कर उसका वध कर दिया।


21 बार पृथ्वी से हैहय वंश का संहार

महाभारत, हरिवंश पुराण और भागवत पुराण के अनुसार, सहस्त्रबाहु की मृत्यु के बाद उसके पुत्रों ने प्रतिशोध में ऋषि जमदग्नि की हत्या कर दी। उनकी माता रेणुका, पति की हत्या से दुखी होकर सती हो गईं। अपने माता-पिता की इस दुर्दशा से उदास होकर भगवान परशुराम ने प्रतिज्ञा ली कि वे अधर्मी हैहय वंश के समस्त क्षत्रियों का विनाश करेंगे। इसके बाद भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी से हैहय वंश के अधर्मी क्षत्रियों का संहार किया।


........................................................................................................
श्री गिरिराज जी की आरती (Shri Giriraj Ji Ki Aarti)

ॐ जय जय जय गिरिराज,स्वामी जय जय जय गिरिराज।
संकट में तुम राखौ,निज भक्तन की लाज॥

आरती श्री वैष्णो देवी मां की (Aarti of Shri Vaishno Devi Maa Ki)

जय वैष्णवी माता,मैया जय वैष्णवी माता।
हाथ जोड़ तेरे आगे,आरती मैं गाता॥

आरती प्रेतराज की (Aarti Pretraj Ki)

दीन दुखिन के तुम रखवाले, संकट जग के काटन हारे।
बालाजी के सेवक जोधा, मन से नमन इन्हें कर लीजै।

आरती श्री पितर जी की (Aarti of Shri Pitar Ji Ki)

जय पितरजी महाराज, जय जय पितरजी महाराज।
शरण पड़यो हूँ थारी, राखो हमरी लाज॥

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang