Logo

10 October 2025 Ank Jyotish Rashifal (10 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

10 October 2025 Ank Jyotish Rashifal (10 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 10 October 2025: आज इन मूलांक वाले जातकों को रहना बेहद सावधान, जन्मतिथि से जानें 10 अक्टूबर 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 10 October 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिल सकती है। निवेश के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

भावनाओं में बहने की बजाय आज व्यावहारिक बने रहें। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - नारंगी

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन करियर को नई दिशा देने वाला हो सकता है। गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - पीला

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन कुछ अस्थिर रह सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। नए निर्णय टालना बेहतर होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - हरा

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए खास है क्योंकि 14 तारीख को जन्में लोग आज विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे। यात्रा, संचार और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया या प्रचार से लाभ होगा। नई दोस्ती भी हो सकती है।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - नीला

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता दें। घर के किसी सदस्य की जरूरत पर ध्यान दें। कला, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोग आज प्रेरित रहेंगे। रोमांटिक रिश्तों में नयापन आ सकता है।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी। आत्मचिंतन से नई दिशा मिल सकती है। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है लेकिन ध्यान से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

  • शुभ अंक - 3
  • शुभ रंग - लाल

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन आप उसे बखूबी संभाल लेंगे। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - पीला

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आज किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जोखिम भरे निर्णय से बचें। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - सफेद

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैI

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang