Logo

12 October 2025 Rashifal (12 अक्टूबर 2025 राशिफल)

12 October 2025 Rashifal (12 अक्टूबर 2025 राशिफल)

12 October 2025 Ka Rashifal : इन 3 राशियों पर चमकेगा भाग्य का सितारा, नौकरी और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, जानें 12 अक्टूबर का राशिफल 

12 October 2025 Ka Rashifal : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 12 अक्टूबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ परिघ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए मौके लेकर आ रहा है। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। आपको पुराने अटके कामों में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

वृषभ राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। धन निवेश से फिलहाल बचें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर होगा। 

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज का दिन मिथुन राशि के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और मनचाही बातें होंगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग: पीला
  • आज का उपाय : गुड़ और गेहूं का दान करें

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आज व्यर्थ के विवादों से बचना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत सामान्य है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : जल में लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी करीबी व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गोल्डन
  • आज का उपाय : तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी के कहे में आकर कोई गलत फैसला न लें। अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए संतुलन बनाए रखने का है। खर्चों पर कंट्रोल करें, वरना बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड खराब रह सकता है, इसलिए बातचीत में नरमी बरतें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal) 

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज लाभ मिलेगा। काम में तेजी आएगी और आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने दोस्तों से संपर्क होगा। लव लाइफ में सुधार दिखेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। 

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पढ़ाई-लिखाई करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, बस नींद पूरी लें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : गौ सेवा करें

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

मकर राशि के लोगों को आज थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : सूर्य को शुद्ध जल से अर्घ्य दें

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : काला
  • आज का उपाय : छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें। 

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang