Logo

19 October 2025 Rashifal (19 अक्टूबर 2025 राशिफल)

19 October 2025 Rashifal (19 अक्टूबर 2025 राशिफल)

19 October 2025 Ka Rashifal : जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए 19 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

19 October 2025 Ka Rashifal : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 अक्टूबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। वहीं आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा आज कन्या राशि में विराजमान रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ की संभावना है तो कुछ को अपने व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में नया सौदा फायदेमंद रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। 

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : 'ॐ सूर्याय नमः' का 11 बार जाप करें।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो खुशी लाएगी। कामकाज में धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

  • शुभ अंक : 12
  • शुभ रंग: हरा
  • आज का उपाय : सूर्यदेव को लाल वस्त्र और चंदन चढ़ाएं।

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आज परिवार में मेल-मिलाप का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : तांबे के पात्र में जल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : सैफरन
  • आज का उपाय : 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का जाप करें।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

चंद्रमा की स्थिति आपके पक्ष में है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। सेहत बेहतर रहेगी। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : हल्का पीला
  • आज का उपाय : लाल चंदन और गुलाब से सूर्यदेव की पूजा करें। 

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। शाम के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal) 

आज भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए रिश्ते बनने की संभावना है जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्राओं से लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 12

शुभ रंग : काला

आज का उपाय : सूर्यदेव को जल अर्पण करते समय 'ॐ आदित्याय नमः' का जाप करें।

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच गलतफहमियां दूर होंगी।

  • शुभ अंक : 31
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : गाय को गुड़ खिलाएं।

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पुराने मित्र से मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ा नया अवसर मिलेगा। परिवार में शांति और सौहार्द रहेगा। धन का आगमन होगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : सूर्यदेव की आराधना करें।

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी प्रियजन की बात आपको भावुक कर सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्च बढ़ेगा। 

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : पिंक
  • आज का उपाय : सूर्यदेव को जल में लाल फूल डालकर अर्पण करें।

इन्हें भी पढ़े 

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang