Logo

दिवाली पर नकदी और आभूषण पूजा का महत्व

दिवाली पर नकदी और आभूषण पूजा का महत्व

दिवाली में लक्ष्मी पूजा के साथ क्यों की जाती है नकदी और आभूषण की पूजा? जानिए क्या है परंपरा  


सनातन धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार के लिए हर घर में साफ सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अपने धाम अयोध्या आए थे। साथ ही इस दिन भगवान राम का 14 वर्ष का वनवास भी समाप्त हुआ था। उनके वापस आने की खुशी में पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। उस दिन से दीपावली का त्योहार शुरू हुआ। जो युगों युगों से चलता आ रहा है। 


क्यों होती नगदी आभूषण की पूजा? 


यूं तो दीपावली भगवान राम के आगमन का त्योहार है पर इस दिन माता लक्ष्मी के साथ नगदी, आभूषण की पूजा भी की जाती है। मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन किया गया था। जिसके दौरान माता लक्ष्मी का आगमन हुआ था। अन्य मान्यताओं के अनुसार इस दिन को माता लक्ष्मी का जन्मदिन भी माना जाता है। इसलिए, दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की जो भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करता है, उसे धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। नगदी और आभूषण माता लक्ष्मी के ही प्रतीक हैं और उनकी ही देन हैं। इसलिए, दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के साथ उनकी भी पूजा जरूर की जाती है। 


स्वर्ण कलश लेकर उत्पन्न हुईं थीं लक्ष्मी


माता लक्ष्मी की जब समुद्र मंथन के दौरान उत्पत्ति हुई थी तब उनके हाथ में आभूषण से भरा स्वर्ण कलश था। इसलिए भी इस दिन इनकी पूजा की जाती है और सदा ऐसे ही कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है।  


श्री गणेश की क्यों होती है पूजा ? 


दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए, किसी भी शुभ कार्य के पहले उनकी पूजा की जाती है। जहां माता लक्ष्मी धन-संपदा की देवी मानी जाती हैं। वहीं, भगवान गणेश सुख-संपत्ति के देवता कहे जाते हैं। दीपावली के दिन दोनों की पूजा करने से धन के साथ- साथ घर में सुख संपत्ति और शांति भी बनी रहती है। 


क्यों पूजे जाते हैं महाराज कुबेर जी? 


भगवान कुबेर की पूजा के पीछे एक धार्मिक मान्यता यह है कि भगवान कुबेर देवताओं के धन की पेटी के समान हैं और उनके पास सदैव धन का भंडार रहता है। वे धन के संरक्षक माने जाते हैं। इसलिए, उनकी पूजा करने से धन स्थाई हो जाता है और उसमें फिर कभी कोई कमी नहीं होती। दरअसल, माता लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है वे कभी भी अपना घर बदल देती हैं। इसलिए दिवाली के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है ताकि घर में जो धन है वो बना रहे और उसमें दिनोंदिन और बढ़ोतरी होती रहे।


........................................................................................................
सिंह राशि में चंद्र ग्रहण का असर

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों को बहुत ही अशुभ घटनाएँ माना जाता है। इनका असर न केवल देश-दुनिया पर, बल्कि राशिचक्र की सभी राशियों पर भी पड़ता है।

मसान होली की पौराणिक कथा

मसान होली दो दिवसीय त्योहार माना जाता है। मसान होली चिता की राख और गुलाल से खेली जाती है। काशी के मणिकर्णिका घाट पर साधु-संत इकट्ठा होकर शिव भजन गाते हैं और नाच-गाकर जीवन-मरण का जश्न मनाते हैं और साथ ही श्मशान की राख को एक-दूसरे पर मलते हैं और हवा में उड़ाते हैं। इस दौरान पूरी काशी शिवमय हो जाती है और हर तरफ हर-हर महादेव का नाद सुनाई देता है।

होली की पूजा विधि और सामग्री

होली का पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार रंगों के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों का भी प्रतीक है। होलिका दहन से पहले पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

होली के 10 महाउपाय

होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे रंगों और खुशियों के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और कष्टों से मुक्ति दिलाने में सहायक हो सकते हैं?

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang