सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रतहिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को विवाहित महिलाएं मंगला गौरी व्रत करती हैं। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित होता है और इसे विशेष रूप से पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है।