Logo

15 November 2025 Panchang (15 नवंबर 2025 का पंचांग)

15 November 2025 Panchang (15 नवंबर 2025 का पंचांग)

15 November 2025 Ka Panchang: शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

15 November 2025 Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 11वां दिन है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:44 ए एम से 12:27 पी एम तक है। इस दिन राहुकाल 09:25 ए एम से 10:45 ए एम तक रहेगा। आज उत्पन्ना एकादशी है। साथ ही वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 

15 नवंबर को क्या है? (15 Novembe Ko Kya Hai?)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो कि 02:37 ए एम, नवम्बर 16 तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 

15 नवंबर 2025 का पंचांग (15 November 2025 Ka Panchang)

  • तिथि - 02:37 ए एम, नवम्बर 16 तक मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 
  • नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी (11:34 पी एम तक) हस्त
  • दिन/वार - शनिवार
  • योग - विष्कम्भ (पूर्ण रात्रि तक) 
  • करण - बव (01:40 पी एम तक) बालव (02:37 ए एम, नवम्बर 16 तक) कौलव

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि प्रारंभ - 12:49 ए एम, नवम्बर 15

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि समाप्त - 02:37 ए एम, नवम्बर 16

सूर्य-चंद्र गोचर (Surya-Chandra Gochar)

  • सूर्य - सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे।
  • चंद्र - चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त (Surya aur Chandrama Ka Muhurat)

  • सूर्योदय - 06:44 ए एम
  • सूर्यास्त - 05:27 पी एम
  • चन्द्रोदय - 03:08 ए एम, नवम्बर 16
  • चन्द्रास्त - 02:37 पी एम

15 नवंबर 2025 का शुभ मुहूर्त और योग (15 November 2025 Ka Shubh Muhurat aur Yog)

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त - 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त - 05:27 पी एम से 05:54 पी एम
  • संध्या मुहूर्त - 05:27 पी एम से 06:47 पी एम
  • अमृत काल - 03:42 पी एम से 05:27 पी एम
  • निशिता मुहूर्त - 11:39 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 16

15 नवंबर 2025 का अशुभ मुहूर्त (15 November 2025 Ka Ashubh Muhurat)

  • राहु काल - 09:25 ए एम से 10:45 ए एम
  • गुलिक काल - 06:44 ए एम से 08:04 ए एम
  • यमगंड - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
  • दिशाशूल - पूर्व, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

15 नवंबर 2025 पर्व/त्योहार/व्रत (15 November 2025 Parv / Tyohar / Vrat)

  • शनिवार का व्रत - आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित है।

  • उत्पन्ना एकादशी - मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है, जिसमें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से व्यक्ति को कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यह दिन भक्तों के लिए अत्यधिक पुण्य प्राप्त करने का अवसर होता है।

15 नवंबर 2025 आज के उपाय (15 November 2025 Ke Upay) 

  • शनिवार के उपाय - घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, जबकि सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना, तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है, जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।

  • उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय - उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन एकादशी व्रत विधिपूर्वक करना चाहिए। गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को फल, मिठाई और तुलसी के पत्ते समेत प्रिय भोग अर्पित करना चाहिए। भजन-कीर्तन करना अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है। इन उपायों से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन सुखमय बनता है।

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang