Aaj Ka Panchang: आज 2 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 02 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुभ के साथ-साथ शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 59 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 26 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज रविवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 02 मार्च 2025
- तिथि - फाल्गुन माह की तृतीया तिथि
- नक्षत्र - उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र
- दिन/वार - रविवार
- योग - शुभ और शुक्ल योग
- करण - गर और वणिज
सूर्य-चंद्र गोचर 02 मार्च 2025
आज गोचर के योग नहीं बन रहे हैं।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 51 मिनट से लेकर
- सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट तक
- चंद्रोदय - 01 मार्च को सुबह 08 बजकर 14 मिनट से लेकर
- चंद्रास्त - 01 फरवरी को शाम 09 बजकर 03 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त और योग 02 मार्च 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 51 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 08 बजकर 59 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।
- अमृत काल - सुबह 04 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 03 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 02 मार्च 2025
- राहु काल - शाम 04 बजकर 59 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 26 मिनट तक
- गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक
- यमगंड - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक।
- दिशाशूल - पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - शाम 04 बजकर 53 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 40 मिनट तक।
पर्व और त्योहार 02 मार्च 2025
- 02 मार्च 2025 व्रत - रविवार व्रत
आज का उपाय 02 मार्च 2025
02 मार्च को उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और सिद्ध योग साथ-साथ शुभ योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। इससे कुंडली में स्थित सूर्यदोष से छुटकारा मिल सकता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इसलिए, इस दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऊं घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
02 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रविवार का दिन है। जो सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-पाठ अवश्य करें। इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें। आज ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। आज विष्णु मंदिर में आठ बादाम चढ़ाएं। आज बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।