Aaj Ka Panchang 15 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर धृति योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 16 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शनिदोष है तो शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
चंद्रमा को मन, भावनाओं और अंतर्ज्ञान का कारक माना जाता है। जब चंद्रमा किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उस राशि के जातकों के स्वभाव और भावनाओं पर इसका प्रभाव पड़ता है। वहीं 15 फरवरी को चंद्रमा बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशियों को लाभ हो सकता है।
15 फरवरी को धृति योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें और काले रंग की चीजों का दान-पुण्य विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि शुभ नक्षत्रों में से एक है। आज सुकर्मा योग है, जो कि शुभ योगों में से एक है। आज का दिन व्यापार और यात्रा के लिए शुभ है। आज का दिन नए कार्यों को शुरू करने के लिए भी शुभ है। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही इस दिन दान-पुण्य विशेष रूप से करने से लाभ व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इस दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
हमारे हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है।
सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध पूर्ण होते हैं। साथ ही घर में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है।
जून 2025 में ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति और पंचांग के अनुसार कई ऐसे दिन और समय हैं जो विभिन्न कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अगर आप जून के महीने में किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इन शुभ मुहूर्तों को जरूर ध्यान में रखें।
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना गया है। इस दिन भक्त शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और शनि मंदिर में जाकर उन्हें तेल अर्पित करते हैं।