Aaj Ka Panchang 7 February 2025: आज 07 फरवरी 2025 माघ माह का 25वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर इंद्र योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त है। जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 7 फरवरी, 2025 को सूर्य, मंगल और बुध ग्रहों की युति बेहद शुभ है। इन 3 शक्तिशाली ग्रहों की कृपा से 3 राशियों की झोली धन से भरने की प्रबल संभावना है। आपको बता दें,ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ, मकर और कर्क राशि के जातकों के लिए 7 फरवरी, 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को इस दिन धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 57 मिनट से लेकर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट तक
चंद्रोदय - देर रात 01 बजकर 14 मिनट से लेकर
चंद्रास्त - 08 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक
7 फरवरी 2025 व्रत - शुक्रवार माता लक्ष्मी व्रत
7 फरवरी को रवि और इंद्र योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में आपकी सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आज 7 फरवरी को माघ मास का शुक्रवार का दिन है और यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए आप आज के दिन गुलाबी या लाल वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। माता को पीले सफेद मिठाई का भोग लगाएं और आज के दिन अन्न और सफेद चीजों का दान करने बेहद शुभ माना गया है।
आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज रोहिणी नक्षत्र है, जो कि शुभ कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती है। रोहिणी नक्षत्र भी एक शुभ नक्षत्र है, जो कि रचनात्मक कार्यों और यात्रा के लिए अच्छा माना जाता है। आज इंद्र और रवि योग है, जो शुभ कार्यों में वृद्धि और सफलता का प्रतीक है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आपको किसी कारणवश यात्रा करना पड़ रहा है तो आप दही चीनी और गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाए, इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है और उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि वालों के लिए जनवरी 2025 का महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल के आधार पर राशि के बारे में जाना जाता है। ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है।
जनवरी 2025 कन्या राशि के लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान सोचे हुए कई कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही इन्हें घर और बाहर दोनों ही जगह लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। माह की शुरुआत से ही इन्हें सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। ऐसे में करियर और कारोबार में मनचाही सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं।
धनु राशि के लिए जनवरी थोड़ा तार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि का पूर्वानुमान लगाया जाता है। हालांकि, ग्रहों की स्थिति हर महीने अलग-अलग होती है।
जनवरी 2025, की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का फल उन्हें उम्मीद से कम मिलेगा। जिसके चलते वृश्चिक राशि वालों के मन में हताशा के भाव उत्पन्न होंगे।