सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और सोमवार व्रत हर तरफ बस शिव ही शिव नजर आते हैं। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि घर में शिवलिंग स्थापित कर लें, ताकि रोजाना पूजा कर सकें। लेकिन सवाल उठता है, क्या घर में शिवलिंग रखना सही है? यदि हां, तो क्या सावन में ऐसा करना शुभ होता है? और क्या कुछ नियमों का पालन जरूरी है?
उत्तर है, हां, कर सकते हैं, लेकिन कुछ जरूरी शर्तों और सावधानियों के साथ। शिवलिंग कोई साधारण प्रतीक नहीं, वह स्वयं शिव का स्वरूप है। इसलिए उसे स्थापित करना यानी शिव को अपने घर बुलाना। जब ईश्वर घर में हों, तो उनके अनुसार जीवन में अनुशासन भी जरूरी हो जाता है।
सावन शिव की कृपा पाने का समय है। ऐसे में अगर आप इस मास में शिवलिंग की स्थापना करना चाहते हैं, तो वह भी उचित है बशर्ते आप नियमित पूजन, जलाभिषेक और सेवा कर सकें। केवल भावना या फैशन के कारण शिवलिंग लाकर छोड़ देना उचित नहीं, क्योंकि उपेक्षा भगवान शिव को अप्रसन्न कर सकती है।
जुलाई 2025 का महीना मीन राशि के जातकों के लिए कई उतार-चढ़ाव भरे अनुभव लेकर आया है।
भारत में पूर्णिमा का बहुत महत्व है और देश के प्रमुख क्षेत्रों में इसे पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अधिकांश प्रमुख त्यौहार या वर्षगांठ इसी दिन पड़ती हैं।
साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगने वाला है। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा।
सनातन धर्म में वैशाख महीने का विशेष महत्व है। वहीं, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीना वर्ष का दूसरा महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह महीना भगवान श्री कृष्ण के लिए अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है।