Logo

Vivah Muhurat November 2025 (विवाह मुहूर्त नवंबर 2025)

Vivah Muhurat November 2025 (विवाह मुहूर्त नवंबर 2025)

November 2025 Vivah Muhurat: नवंबर 2025 में कर रहे हैं शादी का प्लान? यहां जानें शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

नवंबर का महीना न सिर्फ मौसम के लिहाज से मनभावन है, बल्कि इस दौरान कई मंगलकारी तिथियां और नक्षत्र विवाह के लिए अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं। यदि आप इस महीने शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। नवंबर 2025 में विवाह के लिए 14 शुभ मुहूर्त है। सही तिथि, वार और नक्षत्र में विवाह करके आप अपने जीवन की नई शुरूआत कर सकते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में आइये विस्तार से जानते हैं नवंबर 2025 में शादी के शुभ मुहूर्त और नक्षत्र के बारे में। 

नवंबर 2025 शादी के शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार, नवंबर माह में विवाह के लिए 14 शुभ मुहूर्त है, जो इस प्रकार है- 

  • 2 नवंबर 2025, रविवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 11:11 पी एम से 06:34 ए एम, नवम्बर 03 तक, नक्षत्र: उत्तरभाद्रपद
  • 3 नवंबर 2025, सोमवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 06:34 ए एम से 07:40 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तरभाद्रपद, रेवती
  • 6 नवंबर 2025, गुरूवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 03:28 ए एम से 06:37 ए एम, नवम्बर 07 तक, नक्षत्र: रोहिणी
  • 8 नवंबर 2025, शनिवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 07:32 ए एम से 10:02 पी एम तक, नक्षत्र: मृगशिरा
  • 12 नवंबर 2025, बुधवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 12:51 ए एम से 06:42 ए एम, नवम्बर 13 तक, नक्षत्र: मघा
  • 13 नवंबर 2025, गुरूवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 06:42 ए एम से 07:38 पी एम तक, नक्षत्र: मघा
  • 16 नवंबर 2025, रविवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 06:47 ए एम से 02:11 ए एम, नवम्बर 17 तक, नक्षत्र: हस्त
  • 17 नवंबर 2025, सोमवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 05:01 ए एम से 06:46 ए एम, नवम्बर 18 तक, नक्षत्र: स्वाती
  • 18 नवंबर 2025, मंगलवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 06:46 ए एम से 07:12 ए एम तक, नक्षत्र: स्वाती
  • 21 नवंबर 2025, शुक्रवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 10:44 ए एम से 01:56 पी एम तक, नक्षत्र: अनुराधा
  • 22 नवंबर 2025, शनिवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 11:27 पी एम से 06:50 ए एम, नवम्बर 23 तक, नक्षत्र: मूल
  • 23 नवंबर 2025, रविवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 06:50 ए एम से 12:09 पी एम तक, नक्षत्र: मूल
  • 25 नवंबर 2025, मंगलवार, विवाह शुभ मुहूर्त: वर्जित योग शुभ नक्षत्र को दूषित कर रहा है।
  • 30 नवंबर 2025, रविवार, विवाह शुभ मुहूर्त: 07:12 ए एम से 06:56 ए एम, दिसम्बर 01 तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, रेवती 

विवाह के साल के ये 4 दिन बेहद शुभ

हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। लेकिन साल में कुछ ऐसे दिन भी होते हैं जब शादी के लिए मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं पड़ती। इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, जो विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अत्यधिक शुभ माने जाते हैं। ये विशेष तिथियां है- 

  • अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया)
  • देवउठनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल एकादशी)
  • बसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी)
  • भडल्या नवमी (आषाढ़ शुक्ल नवमी)

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang