पितृपक्ष 2025 चतुर्थी श्राद्ध मुहूर्त सनातन परंपरा में पितृपक्ष का हर दिन विशेष महत्व रखता है। इस अवधि में पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों से तर्पण, पिंडदान और श्रद्धा की अपेक्षा करते हैं। 2025 में पितृपक्ष का चौथा श्राद्ध 11 सितम्बर, गुरुवार को होगा, जिसे चतुर्थी श्राद्ध या चौथ श्राद्ध कहा जाता है।