राम नवमी मंत्र जाप

Ram Navami Mantra: राम नवमी के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा अपार लाभ और हर कामना होगी पूरी 

राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो विशेष रूप से भगवान श्री राम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह त्योहार प्रत्येक वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको राम नवमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे आपको सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

सफलता प्राप्ति हेतु मंत्र 

अगर श्रद्धालु राम नवमी के दिन 'ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम' मंत्र का जाप करते हैं तो हमारे सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही इस मंत्र का जाप करने से हर एक क्षेत्र में हमें सफलता भी मिलती है। इस मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। 

शांति और सद्भाव हेतु मंत्र 

राम नवमी पर हवन भी किया जाता है। अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति की कामना करते हैं तो इस दिन 'ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा' मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही अगर श्रद्धालु हवन कर रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करते हुए आहुति दें। आपको बता दें कि इस मंत्र का जाप करने से शांति और सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है। 

जीवन में स्थिरता हेतु मंत्र 

'रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः' मंत्र का जाप करने से श्रद्धालु का जीवन स्थिर हो जाता है। इस मंत्र का जाप करने से हमारी इच्छाशक्ति पहले से कहीं अधिक बढ़ जाती है, जिससे हम अंदर से और अधिक मजबूत हो जाते हैं। 

धन आकर्षण हेतु मंत्र 

भगवान श्रीराम के मंत्रों का अगर हम नियमित जाप करते हैं तो हम अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। अगर आप भी धन को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो 'ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह:' मंत्र का राम नवमी के दिन जाप करें।  

आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु मंत्र 

अगर आप भी अपने जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन 'श्री राम जयम' मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह मंत्र हमारे अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस मंत्र का उपयोग हम सामूहिक जाप के लिए भी कर सकते हैं। 

बहरहाल, राम नवमी के दिन (06 अप्रैल, 2025) अगर हम पूजा के समय या हवन के समय इन मंत्रों का जाप करते हैं तो हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही श्रद्धालु को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 


........................................................................................................
शीतला अष्टमी पर बासी भोजन का महत्व

शीतला अष्टमी, जिसे बसोड़ा भी कहा जाता है, होली के सात दिन बाद मनाई जाती है। इस दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है।

अवध में छाई खुशी की बेला (Avadh Me Chhai Khushi Ki Bela)

अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,

साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम(Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pee Ka Naam)

साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम,
अपने मन की मैं जानूँ, और पी के मन की राम,

सीता के राम थे रखवाले, जब हरण हुआ तब कोई नहीं: भजन (Sita Ke Ram The Rakhwale Jab Haran Hua Tab Koi Nahi)

सीता के राम थे रखवाले,
जब हरण हुआ तब कोई नहीं ॥

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।