September Hindu Calendar 2025: सितंबर में 24 दिन पड़ेंगे तीज-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
सितंबर का महीना भारत में अध्यात्म, उत्सव और सामाजिक मेल-जोल का प्रतीक होता है। यह समय न केवल ऋतुओं के परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को भी एक नया उत्साह प्रदान करता है। वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु की शुरुआत के इस संक्रमण काल में वातावरण शुद्ध और मन शांतिपूर्ण होता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जो जीवन में संयम, भक्ति और समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना को जागृत करते हैं। सितंबर 2025 में व्रतों और त्योहारों की एक समृद्ध श्रृंखला देखने को मिलेगी, जिनमें अनंत चतुर्दशी, पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) का आरंभ, वामन जयंती, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि और दुर्गा अष्टमी जैसे पर्व शामिल हैं। ये अवसर न केवल धार्मिक विश्वासों को बल देते हैं, बल्कि परिवार और समाज के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं। आइए, सितंबर 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों पर एक विस्तृत दृष्टि डालते हैं।
सितंबर 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें
- 3 सितंबर 2025- परिवर्तिनी एकादशी
- 4 सितंबर 2025- वामन जयंती , भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी
- 5 सितंबर 2025- ओणम, शुक्र प्रदोष व्रत
- 6 सितंबर 2025- गणेश विसर्जन, अनन्त चतुर्दशी
- 7 सितंबर 2025- पूर्णिमा श्राद्ध, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, भाद्रपद पूर्णिमा
- 8 सितंबर 2025- पितृपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन प्रारम्भ
- 9 सितंबर 2025- द्वितीया श्राद्ध
- 10 सितंबर 2025- तृतीया श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी
- 11 सितंबर 2025- पंचमी श्राद्ध
- 12 सितंबर 2025- षष्ठी श्राद्ध, मासिक कार्तिगा
- 13 सितंबर 2025- सप्तमी श्राद्ध
- 14 सितंबर 2025- अष्टमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 15 सितंबर 2025- नवमी श्राद्ध
- 16 सितंबर 2025- दशमी श्राद्ध
- 17 सितंबर 2025- एकादशी श्राद्ध, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रान्ति, इन्दिरा एकादशी
- 18 सितंबर 2025- इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध
- 19 सितंबर 2025- त्रयोदशी श्राद्ध, शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
- 20 सितंबर 2025- चतुर्दशी श्राद्ध
- 21 सितंबर 2025- सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या
- 22 सितंबर 2025- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना
- 23 सितंबर 2025- चन्द्र दर्शन
- 25 सितंबर 2025- विनायक चतुर्थी
- 26 सितंबर 2025- उपांग ललिता व्रत
- 27 सितंबर 2025- बिल्व निमंत्रण, स्कन्द षष्ठी
- 28 सितंबर 2025- कल्पारम्भ, अकाल बोधन
- 29 सितंबर 2025- सरस्वती आवाहन, नवपत्रिका पूजा
- 30 सितंबर 2025- सरस्वती पूजा, दुर्गा अष्टमी, सन्धि पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी
सितंबर 2025 में होंगा 8 बड़े ग्रहों का गोचर
सितंबर 2025 में ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
- मंगल गोचर: 13 सितंबर को मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे चित्रा और स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- सूर्य गोचर: 17 सितंबर को सूर्य अपनी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आ जाएंगे, जहां वे पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से इस अवधि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
- बुध गोचर: बुध सितंबर में सिंह और कन्या राशि में गोचर करेंगे और मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
- शुक्र गोचर: शुक्र कर्क और सिंह राशि में रहेंगे और अश्लेषा, मघा तथा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे।
- बृहस्पति: बृहस्पति इस पूरे महीने मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र पर स्थित रहेंगे।
- शनि: शनि इस अवधि में मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर गोचर करेंगे।
- केतु: केतु सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
- राहु: राहु कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में स्थित रहेंगे।