Logo

छठ पूजा के दौरान मजबूत कीजिए अपना सूर्य, जानिए क्या हैं कारगर उपाय

छठ पूजा के दौरान मजबूत कीजिए अपना सूर्य, जानिए क्या हैं कारगर उपाय

छठ पूजा की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ये वो समय होता है जब हम सूर्य देव की खास उपासना करते हैं। वैसे तो छठ पर्व खुशहाली और परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है। लेकिन जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उनके लिए छठ पूजा करने से विशेष लाभ हो सकते हैं, यहां तक उनका सूर्य मजबूत भी हो सकता है। मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से लोगों की किस्मत चमक जाती है। तो चलिए जानते हैं कैसे छठ के इस पावन पर्व पर आप अपने सूर्य को ताकतवर बना सकते हैं। 


अर्घ्य देने से मिलता है सूर्य उपासना का फल


इस साल छठ पर्व 05 नवंबर से शुरू होगा। छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का महापर्व है, जिसमें सूर्य को जल अर्पित किया जाता है और संतान, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह पर्व उन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में होता है। कहा जाता है कि छठ के मौके पर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने से सूर्य उपासना का लाभ प्राप्त होता है। 


ग्रहों के राजा माने जाते हैं सूर्य


ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह व्यक्ति की आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, यश, तेज, आरोग्य और पिता का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती हैं जिनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है उन्हें जीवन में एक के बाद एक सफलताएं मिलती हैं। जबकि सूर्य कमजोर होने के कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


सूर्य कमजोर होने पर हो सकती हैं ये समस्याएं

  

मान-सम्मान में कमी:- चूंकी सूर्य को मान-सम्मान का कारक माना गया है, इसलिए कुण्डली में सूर्य के कमजोर होने से मान-सम्मान में गिरावट होने लगती है।


आत्मविश्वास में आ जाती है कमी:- कमजोर सूर्य आत्मविश्वास में कमी लाता है। 


अहंकार का बढ़ना:- कमजोर सूर्य व्यक्ति में अहंकार की भावना को जन्म देता है। 


ईर्ष्या की भावना:- कमजोर सूर्य के कारण व्यक्ति दूसरों से ईर्ष्या करने लगता है। 


शारीरिक समस्याएं:- आरोग्य का देवता होने की वजह से सूर्य के कमजोर होने पर  व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 


छठ के दौरान सूर्य को प्रसन्न करने के उपाय


छठ पूजा के दौरान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इससे सूर्य की कमजोर स्थिति में सुधार आता है।


गुड़ का दान करें:- छठ के दौरान गुड़ का दान करने से सूर्य ग्रह की स्थिति में सुधार होता है। गुड़ सूर्य से संबंधित होता है और इसका दान करना सूर्य को प्रसन्न करता है।


गुग्गल धूप का उपयोग:- पूजा के दौरान गुग्गल धूप का प्रयोग करने से सूर्य दोष समाप्त होता है और वातावरण शुद्ध होता है।


सूर्य को अर्घ्य दें:- छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे सूर्य दोष समाप्त होता है और शनि ग्रह की बुरी दृष्टि से भी मुक्ति मिलती है। 


जल में नारियल प्रवाहित करें:- छठ के दौरान नारियल को जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय सूर्य की स्थिति को मजबूत करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।


व्रतधारी की सेवा करें:- छठ व्रतधारी की सेवा करने से सूर्य देव और छठी मईया प्रसन्न होते हैं। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने से भी जीवन में सुख-शांति आती है।


तांबे का करें प्रयोग:- तांबे के बर्तन में पानी भरकर सूर्य देव को अर्पित करने से भी सूर्य की स्थिति में सुधार होता है। तांबा सूर्य ग्रह से जुड़ा धातु है। 


सूर्य नमस्कार लाभकारी:- प्रतिदिन सुबह के समय सूर्य नमस्कार करके भी सूर्य को प्रसन्न किया जा सकता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। 


रत्न धारण कर सकते हैं:- सूर्य ग्रह से संबंधित रत्न जैसे माणिक्य या रूबी धारण करना भी सूर्य की स्थिति को मजबूत करता है। हालांकि, कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह जरूरी है। 


पीले रंग का करें उपयोग:- पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग के खाद्य पदार्थों के सेवन से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। पीला रंग सूर्य का प्रतीक होता है। 


दान पुण्य से होगा लाभ:- सूर्य से संबंधित वस्तुओं के दान से लाभ मिलता है। गुड़, तांबा, लाल वस्त्र और गेहूं गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।


........................................................................................................
जो शिव नाम होठों पे चढ़ गयो रे (Jo Shiv Naam Hothon Pe Chadh Gayo Re)

जो शिव नाम होठों पे चढ़ गयो रे,
तो समझो ये जीवन संवर गयो रे ॥

जो सुमिरत सिधि होइ (Jo Sumirat Siddhi Hoi)

जो सुमिरत सिधि होइ गन नायक करिबर बदन ॥
करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन ॥ 1 ॥

जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा (Jo Tu Mitana Chahe Jivan Ki Trishna)

जो तू मिटाना चाहे,
जीवन की तृष्णा,

जो विधि कर्म में लिखे विधाता (Jo Vidhi Karam Me Likha Vidhata)

जो विधि कर्म में लिखे विधाता,
मिटाने वाला कोई नहीं,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang