Logo

3 October 2025 Rashifal (3 अक्टूबर 2025 राशिफल)

3 October 2025 Rashifal (3 अक्टूबर 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: इन 3 राशियों के लिए शुभ नहीं है आज का दिन, रहें एकदम सावधान, जानें 3 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 3 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 3 अक्तूबर 2025 को अश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज श्रवण नक्षत्र के साथ धृति योग का निर्माण हो रहा है। आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा और दिन के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। आज पापकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह तिथि व्रत और पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्य में सफलता और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 3 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल (Mesh aaj ka rashifal)

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ आज का राशिफल (Vrishabh aaj ka rashifal)

आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलें। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।

मिथुन आज का राशिफल (Mithun aaj ka rashifal)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत का सही फल मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : ब्लू
  • आज का उपाय : घर में दीपक जलाएं।

कर्क आज का राशिफल (Kark aaj ka rashifal)

आपके लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : कन्याओं को भोजन कराएं। 

सिंह आज का राशिफल (Singh aaj ka rashifal)

आज आपको मेहनत से ज्यादा सफलता मिलेगी। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। घर में किसी बड़े का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, निवेश सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : माता लक्ष्मी के सामने 11 अगरबत्तियां जलाएं।

कन्या आज का राशिफल (Kanya aaj ka rashifal)

आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए सहारा बनेगा।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : मंदिर में लाल या गुलाबी पुष्प चढ़ाएं।

तुला आज का राशिफल (Tula aaj ka rashifal)

आज भाग्य आपका साथ देगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में फायदा होगा। दोस्त और परिवार आपके साथ खड़े रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : लक्ष्मी मंदिर जाकर पीले वस्त्र और केले का दान करें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Vrishchik aaj ka rashifal)

आज आपको पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें। घर में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

धनु आज का राशिफल (Dhanu aaj ka rashifal)

आज आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार और रिश्तों में खुशी का माहौल रहेगा।

  • शुभ अंक : 10
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : किसी गरीब को दूध और चावल दान करें।

मकर आज का राशिफल (Makar aaj ka rashifal)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन काम में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक : 21
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : माता लक्ष्मी को खीर और कमल का फूल अर्पित करें।

कुंभ आज का राशिफल (Kumbh aaj ka rashifal)

आज आपको नया अवसर मिल सकता है। लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में लाभ के योग हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लें।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : मां लक्ष्मी की पूजा करें। 

मीन आज का राशिफल (Meen aaj ka rashifal)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। काम में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से सुलझ जाएगा। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें।

  • शुभ अंक : 11
  • शुभ रंग : भूरा
  • आज का उपाय : घर के मंदिर में दीपक जलाएं। 

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang