Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय, जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि और तरक्की
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। इस दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व दिया गया है। क्योंकि, यह दिन बुध ग्रह का है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है उन्हें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन कुछ खास उपायों को बहुत ही शुभ और फलदायक बताया गया है। इन उपायों को करने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि, करियर और कारोबार में तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
बुधवार के विशेष उपाय
- मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद: बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का अनिष्ट नहीं होता। मान्यता है कि बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से इसका पुण्यफल एक लाख पाठ के बराबर मिलता है।
- हरी मूंग का दान करें: बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करने से भी विशेष लाभ होता है। आप शिवलिंग पर हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
- ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें: अगर आप आर्थिक समस्याओं और कर्ज से परेशान हैं, तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। यह पाठ भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत प्रभावी है। पाठ के बाद गणेश जी की आरती करना न भूलें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से जीवन में धीरे-धीरे सुख-समृद्धि और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
- भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें: हर बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। शमी पत्ता न मिलने पर 21 दूर्वा की गांठ बनाकर गणेश जी को चढ़ाएं। मान्यता है कि दूर्वा चढ़ाने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- गाय को हरी घास खिलाएं: बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक साग खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह उपाय कम से कम तीन महीने तक लगातार करना चाहिए। इससे जीवन की कष्टदायक समस्याएं दूर होती हैं और ग्रह दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
- बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें: बुधवार के दिन बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें। बीज मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः! ॐ बुं बुधाय नमः! ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!विधान: मंत्र का जाप 14 बार करना चाहिए। इससे मानसिक शांति, एकाग्रता, और तनाव से मुक्ति मिलती है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी सुधरती है, जिससे करियर और कारोबार में उन्नति के अवसर मिलते हैं।
इस दिन बहन और भांजी को दें उपहार
बुधवार के दिन अपनी बहन और भांजी को गिफ्ट देना शुभ माना जाता है। अगर बहन बड़ी हो, तो पहले उनके चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। इसके बाद गिफ्ट दें। यह उपाय व्यापार, शिक्षा और संचार में उन्नति के लिए बहुत प्रभावी है। इसके साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हैं, और कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
सुख-समृद्धि से भरपूर बनेगा जीवन
बता दें कि बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को प्रसन्न करने का उत्तम समय है। इन सरल उपायों को अपनाकर ना केवल बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। बल्कि, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। चाहे वह आर्थिक समस्या हो, कर्ज का बोझ हो या रिश्तों में खटास, भगवान गणेश का आशीर्वाद इन सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। इस बुधवार को इन उपायों को अपनाएं और अपने जीवन को सुख-समृद्धि से भरपूर बनाएं।
सनातन परंपरा के अनुसार परिवर्तनी एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु त्रिदेवों में प्रमुख और सृष्टी के संचालक या पालनहार के रूप में पूजे जाते हैं।
भाद्रपद मास जिसे हिंदू धर्म में त्योहारों का महीेने कहा जाता है अपने आप में एक विशिष्ट ऊर्जा और श्रेष्ठता से भरा हुआ महीना है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है।