Logo

नए साल पर राशिनुसार पूजा

नए साल पर राशिनुसार पूजा

नए साल में राशि के अनुसार किन देवी-देवताओं की पूजा रहेगी शुभ, देखें लिस्ट और उपाय 


साल 2024 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द 2025 का आगाज होने वाला है। आने वाला नया साल अच्छा रहे इसके लिए लोग पहले से तैयारी करते हैं। नए साल में राशि के अनुसार, किन देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा इसको लेकर हर कोई असमंजस में रहता है। सभी 12 राशियों के इष्ट देव अलग-अलग होते हैं। अगर जातक अपनी राशिनुसार देवी-देवता की पूजा करता है तो उसकी मनोकामना सदैव पूरी होती है। आइए जानते हैं कि नए साल में राशि के अनुसार, किस देवी या देवता की पूजा करना शुभ रहेगा।



मेष : मेष का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के जातकों को भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए।  हनुमान चालीसा का पाठ करें, हनुमान जी के दर्शन करें, और "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें।


वृषभ : वृषभ राशि के जातक नए साल में मां दुर्गा की पूजा करेंगे तो उनकी कृपा प्राप्त होगी। वहीं ओम् दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होगी। 


मिथुन : मिथुन स्वामी ग्रह बुध है इसलिए इस राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी की पूजा करें, "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें।



कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि वालों को जीवन में सफलता पाने के लिए भगवान शिव की आराधना शुभ फलदायी मानी गई है। 


सिंह : सिंह स्वामी ग्रह सूर्य इसलिए इस राशि के जातकों को भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। सूर्य देव को अर्घ्य दें, "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें। इसके साथ ही सिंह राशि के जातक अगर रोजाना आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें तो प्रभु की कृपा प्राप्त होगी। 


कन्या : कन्या स्वामी ग्रह बुध इसलिए इस राशि के जातकोंं को भगवान गणेश और देवी सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी की पूजा करें, सरस्वती वंदना करें, और बुध ग्रह के लिए "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" का जाप करें।


तुला : तुला स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए इस राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। देवी लक्ष्मी की पूजा करें, और "ॐ श्रीं श्रीं लक्ष्मी देवि नमः" का जाप करें। 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में 2025 में इस राशि के जातक हनुमान जी की उपसना करें। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होगी। नए साल में बजरंग बाण का पाठ और भी फलदायी साबित होगी। 


धनु : बृहस्पति देव धनु राशि के स्वामी कहे गए हैं।  इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु और भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, सूर्य देव को अर्घ्य दें।


मकर : मकर राशि का स्वामी शनि देव हैं। पैसा, सेहत और आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए नए साल में शनि देव की उपासना कर सकते हैं। "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें।


कुंभ : इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कुंभ राशि के जातकों को शनि देव की उपासना शुभ होगी। नए साल में कुंभ राशि के लोग अगर शनि देव के साथ-साथ हनुमानजी की उपासना करेंगे तो लाभ होगा।


मीन: मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। ऐसे में मीन राशि के जातक अगर नए साल में बृहस्पति देव की पूजा करेंगे तो शुभ फल प्राप्त होगा। बृहस्पति के लिए "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें। इसके अलावा 2024 में श्रीराम की उपासना भी शुभ रहेगी।


........................................................................................................
यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang