अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह तिथि अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। खास तौर से माता लक्ष्मी की आराधना कर उनसे सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। वैदिक शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन देवी लक्ष्मी को विशेष प्रकार का भोग अर्पित करने से जीवन में कभी धन और सुख-शांति की कमी नहीं होती।
अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर में केसर, इलायची और मेवे डालकर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भोग मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और इसे अर्पित करने से जीवन में धन, वैभव और मानसिक शांति का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खीर में प्रयुक्त केसर पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है तथा इलायची सौभाग्य की सूचक है और मेवे समृद्धि का प्रतीक हैं।
गाय का दूध ‘अमृत तुल्य’ माना जाता है। जब इसी दूध से बनी खीर को माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है, तो यह पूजा को शुद्धता प्रदान करती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
मां लक्ष्मी को सूजी और गेहूं के आटे से बना हुआ हलवा भी अत्यंत प्रिय है। इसे गाय के देशी घी में बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाना अत्यंत फलदायक माना जाता है। सूजी और आटे का हलवा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए यह अर्पित करने से भक्तों के घर में न केवल धन की वृद्धि होती है, साथ ही पारिवारिक जीवन में शांति भी बनी रहती है।
अक्षय तृतीया पर सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घर के पूजा स्थान पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। जल, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य के साथ विधिवत रूप से पूजा करें। फिर खीर और हलवा का भोग लगाएं और अंतिम में आरती करें।
नई उमंग, नई आशाएं, और नई चुनौतियों के साथ साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। कन्या राशि के लिए यह साल क्या लेकर आया है? क्या यह साल उनके जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका देगा या फिर चुनौतियों का सामना करना होगा?
तुला राशि के लिए साल 2025 एक नए अध्याय की शुरुआत लेकर आया है। यह साल चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण होगा जो आपके जीवन को नए आयाम देगा। क्या आप तैयार हैं अपने जीवन को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए? आइए जानते हैं तुला राशि के लिए साल 2025 का राशिफल और कुछ विशेष उपाय जो आपको इस साल को सफलता और समृद्धि से भरने में मदद करेंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2025 का राशिफल और उपाय जानें। इस साल आपके करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति में क्या बदलाव होंगे और किन उपायों से आप अपने जीवन को सुखी और सफल बना सकते हैं।
नई उमंग, नई आशाएं, और नई चुनौतियों के साथ साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। धनु राशि के लिए यह साल क्या खास लेकर आया है? क्या आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी? क्या आपका प्रेम जीवन खुशियों से भर जाएगा? और क्या आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए, आइए धनु राशि के लिए साल 2025 का राशिफल और उपाय जानते हैं।