Logo

अश्वत्थामा की उत्पत्ति (Ashwatthama Ki Utpatti)

अश्वत्थामा की उत्पत्ति (Ashwatthama Ki Utpatti)

वरदान नहीं अभिशाप थी अश्वत्थामा की अमरता, भगवान शिव के अंशावतार माने जाते हैं, आज भी जंगलों में भटक रहे हैं


महाभारत काल महान योद्धाओं से भरा हुआ है। अपने बल और पराक्रम के कारण कई योद्धा अमर हो गए। एक पराक्रमी योद्धा आज भी अमर है और धरती पर मौजूद है। ये योद्धा सात चिरंजीवियों में शामिल है। हम बात कर रहे हैं गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की। जो बल, बुद्धि, पराक्रम और धनुर्विद्या में कहीं से कहीं तक पांडवों और कौरवों से कम नहीं थें। तो आइए जानते हैं गुरू द्रोण पुत्र अश्वत्थामा के बारे में।


शिव की अर्चना से जन्मे अश्वत्थामा 


अश्वत्थामा के जन्म को लेकर कहा गया है कि जब द्रोणाचार्य जी ने संतान प्राप्ति के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित तेपेश्वर महादेव नामक स्वयंभू शिवलिंग की पूजा अर्चना की तो गुरु द्रोणाचार्य और माता कृपी को पुत्र रूप में अश्वत्थामा मिले। माना जाता है कि अश्वत्थामा भगवान शिव का अंश है। गुरु द्रोणाचार्य के आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने गए कौरवों और पांडवों के साथ अश्वत्थामा ने भी अपने पिता से शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा ली। इसी दौरान अश्वत्थामा और दुर्योधन परम मित्र बने। 


इसी कारण जब कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध हुआ तो  इसमें अश्वत्थामा ने अपने पिता की तरह कौरवों का साथ दिया था। महाभारत के इस किरदार के बारे में कहा जाता है कि यह आज भी जिंदा है और घायल हालत में धरती पर भटक रहे हैं। 


कृष्ण ने क्यों दिया अश्वत्थामा को श्राप? 


पौराणिक कथाओं के अनुसार गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को भगवान श्रीकृष्ण से मिले श्राप के कारण आज भी जंगलों में भटकना पड़ रहा है। दरअसल पौराणिक कथाओं में वर्णन आता है कि पांडवों ने महाभारत के युद्ध में कौरवों की ओर से लड़ रहे अश्वत्थामा की मृत्यु की झूठी अफवाह फैला दी। इस बात को सुनकर गुरु द्रोणाचार्य गहरे शोक में डूब गए है और इसी मौके का फायदा उठाकर पांडवों ने उनका वध कर दिया। द्रौपदी के भाई धृष्टद्युम्न ने उनका वध किया।


इस बात का बदला लेने के लिए अश्वत्थामा ने महाभारत के आखिरी दिन रात्रि में छलपूर्वक पांडव शिविर में सो रहे द्रौपदी के 5 पुत्रों की हत्या कर दी। अश्वत्थामा ने पांडवों को भी मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया जिसके जवाब में अर्जुन ने भी ब्रह्मास्त्र चलाने का इरादा बना लिया। लेकिन दो ब्रह्मास्त्र संसार को नष्ट कर सकते थे।


यह सोचकर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ब्रह्मास्त्र वापस लेने के लिए कहा। अर्जुन मान गए लेकिन अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र वापस न लेते हुए उसे अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा की कोख पर चला दिया। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। इस बात से क्रोधित होकर श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप कलयुग तक निर्जन स्थानों में भटकने का श्राप दिया। साथ ही उसके घाव कभी न भरने का भी श्राप दिया। 



अश्वत्थामा से जुड़े अन्य कुछ तथ्य 

  • अश्वत्थामा को कई दिव्यास्त्र प्राप्त थे।
  • अश्वत्थामा के मस्तक पर जन्म से एक मणि थी जिसके कारण अश्‍वत्‍थामा देव, दानव, दैत्य, अस्‍त्र-शस्त्र, व्याधि, नाग आदि किसी से भी नहीं डरते थे।
  • पांडव पुत्रों के वध के बाद अश्‍वत्‍थामा ने गंगा तट पर स्थित महर्षि वेदव्यास के आश्रम में शरण ली। लेकिन पांडवों ने अश्‍वत्‍थामा को ढूंढ लिया। 
  • भीम ने भगवान कृष्ण के कहने पर अश्वत्थामा के सिर से वो दिव्य मणि उखाड़ दी और अश्वत्थामा को वो जख्म दिया जो आज तक नहीं भरा।
........................................................................................................
चले है भोला, सज धज के - भजन (Chale Hai Bhola Saj Dhaj Ke)

भोला तन पे भस्म लगाये,
मन में गौरा को बसाये,

चले पवन की चाल, मेरा बजरंगबली (Chale Pawan Ki Chaal Mera Bajrangbali)

लाल लंगोटा हाथ में सोटा,
चले पवन की चाल,

Chali Ja Rahi Hai Umar Dheere Dheere Lyrics (चली जा रही है उमर धीरे धीरे)

चली जा रही है उमर धीरे धीरे,
पल पल यूँ आठों पहर धीरे धीरे,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang