Aaj Ka Rashifal, 4 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 4 अक्तूबर 2025 को अश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शूल योग का निर्माण हो रहा है। आज सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। यह दिन कर्म, न्याय और अनुशासन का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 अक्टूबर का दैनिक राशिफल...
आप धैर्य और संतुलन से कार्य करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यों में तेजी आएगी और परिणाम अनुकूल मिलेंगे। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत का सही फल मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।
आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यवसाय में विस्तार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए विचारों से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है।
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आत्मबल मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ निभाने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
कन्या राशि वाले जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। नए संबंध लाभकारी साबित होंगे। परिजनों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी।
वृश्चिक राशि वाले जातकों पर आज शनि देव की कृपा बरसेगी। योजनाओं पर अमल तेज रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
आज का दिन उन्नति देने वाला होगा। कार्य और व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में जल्दबाज़ी से बचें। अपने विचार स्पष्ट रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।
आर्थिक मामलों में संयम से आगे बढ़ें। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा लेकिन बहस से दूरी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में लापरवाही न करें। यात्राओं में सतर्क रहें।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। योजनाओं को पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी भी बड़े निर्णय से पहले अनुभवी लोगों की राय लें।