Logo

तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया - भजन (Tu Tedha Teri Tedhi Re Najariya)

तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया - भजन (Tu Tedha Teri Tedhi Re Najariya)

तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,

मै सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,

तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया ॥


मथुरा तेरो टेढ़ो,

वृन्दावन तेरो टेढ़ो,

टेढ़ी रे तेरी गोकुल नगरिया ॥


राधा तेरी टेढ़ी,

बलदाऊ तेरे टेढ़े,

टेढ़ी रे तेरी यशोदा डुकरिया ॥


मुकुट तेरो टेढो,

लकुट तेरी टेढ़ी,

टेढ़ी रे श्याम तेरे मुख की मुरलिया ॥


ओ टेढ़े तेरी,

मुरली की धुन पे,

नाच नाच भई टेढ़ी रे कमरिया ॥


गोपी सब टेढ़ी,

ग्वाल सब टेढ़े,

टेढ़ी रे तेरे प्रेम की डगरिया ॥


भक्त सब टेढ़े,

भक्तानी सब टेढ़ी,

सीधी रे श्याम राधा गुजरिया ॥


रूप के रसिया ते,

रूप छिपाओ,

माखन मांगू तो आँखे दिखाओ,

टेढ़ो नवनितो का करूँ जे बताओ,

घी निकरे ना बिन टेढ़ी उँगरिया,

सीधे को नाए गुजारो री गुजरिया ॥


तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,

मै सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,

तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया ॥

........................................................................................................
यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang