October Hindu Calendar 2025: अक्टूबर में 21 दिन पड़ेंगे तीज-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
अक्टूबर का महीना भारत में अध्यात्म, उत्सव और सामाजिक मेल-जोल का प्रतीक होता है। यह समय धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को भी एक नया उत्साह प्रदान करता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जो जीवन में संयम, भक्ति और समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना को जागृत करते हैं। अक्टूबर 2025 में व्रतों और त्योहारों की एक समृद्ध श्रृंखला देखने को मिलेगी, जिनमें महानवमी, दशहरा, दिवाली, करवा चौथा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे पर्व शामिल हैं। ये अवसर न केवल धार्मिक विश्वासों को बल देते हैं, बल्कि परिवार और समाज के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं। आइए, अक्टूबर 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों पर के बारे में जानते हैं।
अक्टूबर 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें
- 1 अक्टूबर 2025- महा नवमी, सरस्वती बलिदान, दुर्गा बलिदान
- 2 अक्टूबर 2025- सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, मैसूर दसरा, बुद्ध जयंती
- 3 अक्टूबर 2025- पापांकुशा एकादशी
- 4 अक्टूबर 2025- शनि त्रयोदशी, पद्मनाभ द्वादशी और शनि प्रदोष व्रत
- 6 अक्टूबर 2025- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा व्रत
- 7 अक्टूबर 2025- वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती और आश्विन पूर्णिमा
- 8 अक्टूबर 2025- कार्तिक मास प्रारंभ
- 10 अक्टूबर 2025- करवा चौथ, मासिक कार्तिगाई, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
- 13 अक्टूबर 2025- अहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 17 अक्टूबर 2025- गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
- 18 अक्टूबर 2025- शनि त्रयोदशी, धनतेरस, यम दीपम, शनि प्रदोष व्रत
- 19 अक्टूबर 2025- काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
- 20 अक्टूबर 2025- लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, दीवाली, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, कमला जयंती
- 21 अक्टूबर 2025- दर्श अमावस्या, कार्तिक अमावस्या
- 22 अक्टूबर 2025- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नया साल
- 23 अक्टूबर 2025- भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा
- 25 अक्टूबर 2025- नागुला चविथी, विनायक चतुर्थी
- 26 अक्टूबर 2025- लाभ पंचमी
- 27 अक्टूबर 2025- सूर सम्हारम, छठ पूजा
- 30 अक्टूबर 2025- गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
- 31 अक्टूबर 2025- अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजा
अक्टूबर 2025 में होंगा 8 बड़े ग्रहों का गोचर
अक्टूबर 2025 में ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
- मंगल गोचर: 13 सितंबर को मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे चित्रा और स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- सूर्य गोचर: 17 सितंबर को सूर्य अपनी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आ जाएंगे, जहां वे पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से इस अवधि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
- बुध गोचर: बुध सितंबर में सिंह और कन्या राशि में गोचर करेंगे और मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
- शुक्र गोचर: शुक्र कर्क और सिंह राशि में रहेंगे और अश्लेषा, मघा तथा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे।
- बृहस्पति: बृहस्पति इस पूरे महीने मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र पर स्थित रहेंगे।
- शनि: शनि इस अवधि में मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर गोचर करेंगे।
- केतु: केतु सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
- राहु: राहु कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में स्थित रहेंगे।