Logo

प्रयागराज के प्रमुख घाट

प्रयागराज के प्रमुख घाट

प्रयागराज के इन घाटों पर स्नान करने से मिलेगा पुण्य, जानें इनके नाम



प्रयागराज को भारत की धार्मिक राजधानी कहा जाता है। यह नगर सदियों से हिंदुओं की आस्था का केंद्र हुआ है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। जिस कारण से यह स्नान और भी पवित्र हो जाता है। यहां के घाटों पर एक डुबकी लगाने से आत्मा को शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है।   अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी से कुंभ मेला का आयोजन होने वाला है।  ऐसे में शाही स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। बहुत से लोगों के मन में सवाल भी होगा, कि कौन से घाट पर स्नान करें जहां दिक्कत भी न हो और ज्यादा भीड़ भी न हो। चलिए आपको प्रयागराज के  प्रमुख घाटों के बारे में बताते हैं, जहां आप स्नान कर सकते हैं।


1. संगम घाट

 संगम घाट प्रयागराज का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र घाट है। यहीं पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का मिलन होता है। तीन नदियों के संगम के कारण इसे त्रिवेणी घाट भी कहा जाता है। कुंभ मेले के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।  माना जाता है कि संगम घाट पर एक डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक अनुष्ठान और पिंडदान के लिए भी यह घाट अत्यंत महत्वपूर्ण है।


2. दशाश्वमेध घाट

इस घाट का नाम अश्वमेध यज्ञों के आयोजन से जुड़ा हुआ है। वहीं यह अपनी  अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। दशाश्वमेध घाट पर सुबह शाम आरती का आयोजन होता है जो भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव है। इस घाट पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं की चहल-पहल हमेशा बनी रहती।यहाँ ब्रह्मेश्वर महादेव का मंदिर भी स्थित है, जो बेहद प्रसिद्ध है।

3.राम घाट

 प्रयागराज का राम घाट गंगा नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत घाट है।  यहां से संगम का नजारा बेहद मनमोहक है। इसके अलावा यह संगम घाट के पास भी है।  रामघाट अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह आपको  स्नान और ध्यान के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

4.अरैल घाट

अरैल घाट भी प्रयागराज के लोकप्रिय घाटों में माना जाता है। यहां शाम के समय बहुत भीड़ होती है। घाट के पास ही सोमेश्वर महादेव मंदिर भी स्थित है।कुंभ मेले के दौरान हजारों लोग इस घाट पर आकर पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। आप घाट की सीढ़ियों पर बैठकर सुकून से बैठ सकते हैं और नदी के खूबसूरत नज़ारे का लुत्फ उठा सकते हैं।

........................................................................................................
वृषभ हेल्थ राशिफल 2025

2025 का वर्ष, वृषभ राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। इस साल बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के योग नहीं हैं। लेकिन, साल की शुरुआत में शनि ग्रह की चतुर्थ भाव पर दृष्टि हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है।

मिथुन हेल्थ राशिफल 2025

साल 2025, मिथुन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तुलनात्मक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। ग्रहों के गोचर के अनुसार, इस वर्ष पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी।

कर्क हेल्थ राशिफल 2025

कर्क राशि के जातकों के लिए 2025 का स्वास्थ्य राशिफल मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस साल, शनि और बृहस्पति के गोचर का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शुरुआती महीनों में शीतजनित रोग, कमर और श्वांस संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह हेल्थ राशिफल 2025

वर्ष 2025 की शुरुआत सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत शुभ रहने वाली है। पिछले साल की जो परेशानियां या स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर रही थीं। उनसे इस साल आपको निजात मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang