राम नाम तू जप ले रे बंदे, बनेंगे तेरे काम(Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam)

राम नाम तू जप ले रे बंदे,

बनेंगे तेरे काम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम ॥


राम भजन भजके देखो,

दाम नही कुछ लगता,

भवसागर से तर जायेगा,

ध्यान प्रभु का जो करता,

साँस साँस में उसकी महिमा,

रोम रोम में राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


हीरा जनम मनुज का पाकर,

जीवन भर है ठगाये,

मोह माया के झूठे जग में,

माटी मोल बिकाये,

तन मन धन अर्पित हो उसपे,

गुंजित प्रभु का नाम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


राम नाम है सच्चा मोती,

मानव तू है महान,

खिलजायेगा जीवन तेरा,

अंतर मन पहचान,

ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,

सबके दाता राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम ॥


राम नाम तू जप ले रे बंदे,

बनेंगे तेरे काम,

क्यो भटके नर डगर डगर,

अंतिम सत्य है राम,

बोलो राम राम राम,

बोलो राम राम राम ॥


........................................................................................................
अब दया करो हे भोलेनाथ (Ab Daya Karo He Bholenath)

अब दया करो हे भोलेनाथ,
मस्त रहूं तेरी मस्ती में,

दुर्गा कवच पाठ

माता ललिता को दस महाविद्याओं की तीसरी महाविद्या माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन देवी की आराधना करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

विवाह पंचमी पर क्यों होती है केले की पूजा

विवाह पंचमी पर केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन अयोध्या और जनकपुर में विशेष उत्सव और शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं।

विनायक चतुर्थी के उपाय

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का काफी महत्व है। चतुर्थी का पर्व शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 1 फरवरी 2025 को है। यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

यह भी जाने