November Hindu Calendar 2025: नवंबर में 21 दिन पड़ेंगे तीज-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
नवंबर का महीना भारत में अध्यात्म, उत्सव और सामाजिक मेल-जोल का प्रतीक होता है। यह समय धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को भी एक नया उत्साह प्रदान करता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जो जीवन में संयम, भक्ति और समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना को जागृत करते हैं। नवंबर 2025 में व्रतों और त्योहारों की एक समृद्ध श्रृंखला देखने को मिलेगी, जिनमें कंस वध, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और विवाह पंचमी जैसे पर्व शामिल हैं। ये अवसर न केवल धार्मिक विश्वासों को बल देते हैं, बल्कि परिवार और समाज के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं। आइए, नवंबर 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों पर के बारे में जानते हैं।
नवंबर 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पढ़ें
- 1 नवंबर 2025 - कंस वध, देवुत्थान एकादशी
- 2 नवंबर 2025 - तुलसी विवाह
- 3 नवंबर 2025 - विश्वेवर व्रत, सोम प्रदोष व्रत
- 4 नवंबर 2025 - वैकुंठ चतुर्दशी
- 5 नवंबर 2025 - देव दीपावली, गुरूनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा
- 6 नवंबर 2025 - मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, मासिक कार्तिगाई
- 8 नवंबर 2025 - गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
- 11 नवंबर 2025 - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 12 नवंबर 2025 - कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
- 15 नवंबर 2025 - उत्पन्ना एकादशी
- 17 नवंबर 2025 - मण्डलाकाल पूजा प्रारम्भ, सोम प्रदोष व्रत
- 18 नवंबर 2025 - मासिक शिवरात्रि
- 19 नवंबर 2025 - दर्श अमावस्या
- 24 नवंबर 2025 - विनायक चतुर्थी
- 25 नवंबर 2025 - विवाह पंचमी
- 26 नवंबर 2025 - सुब्रहमन्य षष्ठी, चम्पा षष्ठी, स्कन्द षष्ठी
- 28 नवंबर 2025 - मासिक दुर्गाष्टमी
नवंबर 2025 में ग्रहों का गोचर
नवंबर 2025 में ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे।
- सूर्य: 16 नवंबर तक तुला राशि में, 17 नवंबर से वृश्चिक राशि में
- मंगल: पूरे महीने वृश्चिक राशि में
- बुध: 23 नवंबर तक वृश्चिक राशि में, 24 नवंबर से तुला राशि में; 10 नवंबर को वक्री, 29 नवंबर को मार्गी
- गुरु: कर्क राशि में, 11 नवंबर को वक्री, 11 मार्च 2026 को मार्गी
- शुक्र: 2 नवंबर तक कन्या राशि में, 3-26 नवंबर तक तुला राशि में, 27 नवंबर से वृश्चिक राशि में
- शनि: मीन राशि में, 28 नवंबर को मार्गी
- राहु: कुंभ राशि में
- केतु: सिंह राशि में