Logo

गणेश जी की पूजा विधि

गणेश जी की पूजा विधि

जानिए गणेश जी पूजा विधि और भगवान गणेश को प्रसन्न करने का आसान और प्रभावी उपाय


हिंदू धर्म में गणेश जी को सबसे पहले पूजने की परंपरा है। ऐसे में पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे गणेशोत्सव भी कहा जाता है, जो गणेश चतुर्थी से शुरू होकर 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस दौरान लोग अपने घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करना चाहते हैं तो यहां दी गई आसान विधि का पालन कर सकते हैं। सही तरीके से पूजा करने पर भगवान गणेश की कृपा मिलती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

गणेश जी की पूजा विधि


  1. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें:- पूजा शुरू करने से पहले भक्तों को स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। पूजा स्थल और घर की सफाई भी अच्छे से करें। स्वच्छता पूजा में विशेष महत्व रखती है।
  2. गणेश जी की प्रतिमा स्थापना:- पूजा स्थल को गंगा जल से पवित्र करें। भगवान गणेश की मूर्ति को एक साफ और शुभ स्थान पर स्थापित करें। मूर्ति को स्थापित करते समय ध्यान रखें कि उनका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  3. गणेश जी का अभिषेक और तिलक:- मूर्ति पर गंगा जल और शुद्ध जल छिड़कें। गणपति के माथे पर पीले चंदन से तिलक लगाएं।
  4. दीपक और कलश की स्थापना:- मूर्ति के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पानी से भरा हुआ कलश रखें। कलश में नारियल और आम के पत्ते रखें।
  5. फूल और माला अर्पण:- भगवान गणेश को पीले या लाल रंग के फूल चढ़ाएं। गणपति बप्पा को पीले फूलों की माला पहनाएं।
  6. दूर्वा और भोग अर्पण:- गणेश जी को दूर्वा (दूब) चढ़ाएं। यह गणपति जी को विशेष रूप से प्रिय होती है। दूर्वा को 3, 5, 7, 9, 11 या 21 की संख्या में चढ़ा सकते हैं। भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, और मीठे पान का भोग लगाएं।
  7. मंत्र जाप और स्त्रोत पाठ:- गणेश जी की पूजा के दौरान उनके मंत्रों का जाप करें: गं गणपतये नमो नमः। श्री सिध्धीविनायक नमो नमः। इसके बाद गणेश स्त्रोत का पाठ करें। यह भगवान गणेश को प्रसन्न करने का एक प्रभावी माध्यम है।
  8. आरती और आशीर्वाद:- पूजा के अंत में गणपति बप्पा की आरती करें। सभी परिजन आरती में शामिल होकर भगवान गणेश से आशीर्वाद लें।

गणेश पूजन का संदेश


गणेश जी के पूजन का महापर्व गणेश चतुर्थी पर्व ना सिर्फ धार्मिक बल्कि सामाजिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह पर्व हमें समर्पण, एकता और भगवान गणेश की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संदेश देता है। सही विधि से पूजा करने पर भगवान गणेश अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ध्यान रखें ये बातें 


  • पूजा के दौरान मन को शांत रखें और पूरे श्रद्धा-भाव से भगवान गणेश का स्मरण करें।
  • गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन से पहले साफ कपड़े से पोंछ कर सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • विसर्जन के समय भगवान गणेश से अपनी गलतियों की क्षमा मांगें और पुनः आगमन का निवेदन करें। 
  • विधि पूर्वक गणपति बप्पा की पूजा करने पर भगवान गणेश अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

........................................................................................................
2025 में ग्रह गोचर इन राशियों के लिए शुभ

2024 के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। नववर्ष 2025 में ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई प्रमुख ग्रहों की चाल में होने वाला है। इनमें गुरु, शनि और राहु-केतु हैं। ये अपनी-अपनी राशि बदलने वाले हैं।

नागा साधु के नाम कैसे रखे जाते हैं

नागा साधु भारत की प्राचीन साधु परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। इनका जीवन तपस्या, साधना और आत्मज्ञान की खोज में समर्पित रहता है। नागा साधुओं को मुख्य रूप से महाकुंभ के चार स्थानों के अनुसार ही चार प्रकार में बांटा गया है। बता दें कि महाकुंभ भारत के चार शहरों, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और इलाहाबाद में लगता है।

बुध गोचर 2025 का इन राशियों पर होगा प्रभाव

नव वर्ष यानी साल 2025 कई राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। न्याय के देवता शनिदेव और देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से जहां कई राशि के जातकों को लाभ होगा।

कौन होते हैं प्रयाग के नागा साधु

गंगा के किनारे, सूरज की पहली किरणों के साथ, धुंधली सुबह में एक दृश्य उभरता है। यह किसी भी सामान्य दिन से बिल्कुल अलग प्रतीत होता है। राख में लिपटे नग्न शरीर, जटाजूट और आंखों में एक अनोखी चमक। यह दृश्य महाकुंभ मेले की भव्यता को दर्शाता है। नागा साधुओं के चार प्रकारों में से ही एक प्रयाग के नागा साधु होते हैं।

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang