Logo

महाशिवरात्रि पर चंद्र देव बदलेंगे चाल

महाशिवरात्रि पर चंद्र देव बदलेंगे चाल

Mahashivratri Chandra Gochar 2025: महाशिवरात्रि पर चंद्र देव बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि वालों को होगी चांदी ही चांदी



सनातन धर्म में महाशिवरात्रि बेहद खास मानी गई है। यह दिन देवो के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन देवों के देव महादेव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। महादेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही जीवन में नया सवेरा होगा। आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं- 


मेष राशि



इस साल की महाशिवरात्रि मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी बताई जा रही है।  ऐसा कहा जा रहा है कि महाशिवरात्रि से मेष राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बता दें कि करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार करने वालों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है। वहीं इसके अलावा धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। आपको फिजूलखर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। 


धनु राशि



धनु राशि से संबंधित जातकों के लिए भी इस साल की महाशिवरात्रि विशेष शुभ है। महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धनु राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य मिलेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। बता दें कि भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।


कर्क राशि



इस राशि से जुड़े जातकों के लिए इस साल की महाशिवरात्रि अत्यंत शुभ है। इस दिन से कर्क राशि वालों का कारोबार आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही व्यापार करने वालों को जबरदस्त धन लाभ का अवसर भी प्राप्त होगा। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। जीवन में खुशियों को संचार होगा। बता दें कि वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अच्छा ऑफर मिलेगा। शादीशुदा लाइफ में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

........................................................................................................
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें (Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe)

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हे,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,

सबसे पहला मनावा, थाने देवा रा सरदार (Sabse Pahle Manaba Thane Deva Ra Sardar)

सबसे पहला मनावा,
थाने देवा रा सरदार,

सबसे पहले मनाऊ गणराज, गजानंद आ जइयो (Sabse Pahle Manau Ganraj Gajanand Aa Jaiyo)

सबसे पहले मनाऊँ गणराज,
गजानंद आ जइयो,

सबसे ऊंची प्रेम सगाई (Sabse Unchi Prem Sagai)

सबसे ऊंची प्रेम सगाई,
सबसे ऊंची प्रेम सगाई ।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang