Logo

गंगा दशहरा 2025 राशिफल

गंगा दशहरा 2025 राशिफल

Ganga Dussehra 2025 Rashifal: गंगा दशहरा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, निवेश में मिलेगा लाभ

गंगा दशहरा, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र पर्व है, जो इस बार 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन गंगा स्नान, दान, पूजन और पाठ के साथ-साथ राशियों पर भी विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। विशेष रूप से मिथुन और मेष राशि वालों के लिए यह दिन अनेक शुभ संकेत लाने वाला है।

मिथुन राशि के लोगों का बढेगा आत्मविश्वास 

पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए गंगा दशहरा नए अवसरों का संकेत दे रहा है। इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास पहले से अधिक प्रबल होगा और वे समाज में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

मेष राशि के लोगों करियर में होगा लाभ

पंचांग के अनुसार, मेष राशि के लिए गंगा दशहरा अत्यंत भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दिन से उनके जीवन में नए द्वार खुल सकते हैं और करियर व आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृषभ, सिंह और तुला राशि 

पारिवारिक जीवन में शांति और सुख की वृद्धि हो सकती है। मनोबल ऊँचा रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या और मीन राशि 

मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होगी। ध्यान, पूजा और सेवा कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होगी।

धनु और मकर राशि 

कार्यस्थल पर मान-सम्मान और वेतन में वृद्धि मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिलने की संभावना है। साथ ही मानसिक तनाव भी मानसिक तनाव कम होगा।

निवेश के लिए शुभ समय 

गंगा दशहरा के दिन को निवेश के दृष्टिकोण से भी शुभ माना गया है। भूमि, सोना, शेयर बाजार या नया व्यवसाय, इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी मानी जा रही है।

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang