Logo

नागा निर्वस्त्र क्यों रहते हैं

नागा निर्वस्त्र क्यों रहते हैं

कड़ाके की ठंड में भी कपड़े नहीं पहनते नागा साधु, जानिए इसके पीछे की वजह 


सनातन धर्म में साधू-संतों का काफी महत्व है। साधु-संत भौतिक सुखों को त्यागकर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलते हैं। इसके साथ ही उनकी वेशभूषा और खान-पान आम लोगों से बिल्कुल भिन्न होती है। उनको ईश्वर की प्राप्ति का माध्यम माना जाता है। साधू-संत आमतौर पर पीला, केसरिया अथवा लाल रंगों के वस्त्र धारण करते हैं। साधू-संतों में नागा साधुओं की चर्चा जरूर होती है। सबसे खास बात यह है कि नागा साधू कपड़े नहीं धारण करते हैं। तो आइए, इस आलेख में नागा साधु और उनके निर्वस्त्र रहने के कारणों को विस्तार से जानते हैं। 



क्या होता है नागा का अर्थ? 


नागा साधु कड़ाके की ठंड में भी नग्न अवस्था में ही रहते हैं। इस दौरान वह शरीर पर धुनी या भस्म लगाकर घूमते हैं। दरअसल, नागा का अर्थ ही होता है 'नग्न’। इस कारण नागा संन्यासी पूरे  जीवन नग्न अवस्था में ही रहते हैं। वह अपने आपको भगवान का दूत मानते हैं। 



भस्म क्यों लगाते हैं नागा साधु?


महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम किनारे किया जा रहा है। इस दौरान अधिक संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि स्नान करने से जातक को सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है। महाकुंभ में नागा साधु भी शामिल होते हैं और वे वस्त्र धारण नहीं करते हैं। वे अपने शरीर भस्म लगाकर रहते हैं।



जानिए निर्वस्त्र रहने के अन्य कारण  


नागा साधु मानते हैं कि व्यक्ति निर्वस्त्र ही जन्म लेता है और यह अवस्था प्राकृतिक है। इसलिए,  नागा साधु सदैव निर्वस्त्र रहते हैं।   


नागा साधु दिन में एक बार ही भोजन करते हैं। ये भोजन भी वे भिक्षा मांग कर ही करते हैं। अगर उन्हें किसी दिन 7 घरों में भिक्षा नहीं मिलती है तो उन्हें भूखा ही रहना पड़ता है। 



कैसे बनते हैं नागा साधु? 


किसी इंसान को नागा साधु बनने के लिए 12 साल का समय लगता है। नागा पंथ में शामिल होने के लिए इंसान को नागा साधु के बारे में महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। कुंभ में अंतिम प्रण लेने के बाद लंगोट का त्याग कर दिया जाता है। जिसके बाद वे जीवन में सदैव निर्वस्त्र ही रहते हैं।  



कब से शुरू हो रहा है महाकुंभ? 


महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है। जो 13 जनवरी 2025 को है। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व का समापन हो जाएगा।  


........................................................................................................
छठ पूजा की सामग्री लिस्ट 2024

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक मनाया जाने वाला छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मईया की आराधना का पर्व है। इस साल यह 5 नवंबर 2024 को नहाय-खाय से शुरू होगा और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा।

खरना पूजा के नियम

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से नहाय खाय के साथ हो चुकी है। यह पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है और खासकर उत्तर भारत में इसका विशेष महत्व है।

खरना का प्रसाद बनाने की विधि

छठ पूजा में खरना का दिन बहुत महत्व रखता है। इस दिन के बाद से व्रत करने वाले 36 घंटे तक बिना जल के उपवास रखते हैं। खरना के दिन व्रती नए मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, दूध, और साठी के चावल से प्रसाद तैयार करते हैं।

एकांत कमरे में होता है खरना का व्रत

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इसी दिन से व्रतधारी प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करते हैं। इस दिन खरना विशेष महत्व रखता है और इसे एकांत या बंद कमरे में संपन्न किया जाता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang