Logo

क्या है उपनयन संस्कार

क्या है उपनयन संस्कार

क्या होता है उपनयन संस्कार? जानिए पौराणिक मान्यता, महत्व और विधि 



हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों का विशेष महत्व है। इनमें से एक महत्वपूर्ण संस्कार उपनयन संस्कार है। यह संस्कार बालक के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है और उसे शिक्षा ग्रहण करने हेतु तैयार करता है। उपनयन संस्कार को संस्कृत भाषा में 'यज्ञोपवीत संस्कार' भी कहा जाता है। यह संस्कार मुख्य रूप से तीन वर्णों ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य में प्रचलित है। शास्त्रों के अनुसार, इस संस्कार के बाद ही बालक को आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में प्रवेश कराया जा सकता है। तो आइए, इस आर्टिकल में उपनयन संस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं। 



क्या है उपनयन संस्कार? 


उपनयन संस्कार प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म के लोगों द्वारा निभाया जा रहा है। यह संस्कार बालक को औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। प्राचीन काल में इस संस्कार के बाद ही बालक को गुरुकुल भेजा जाता था। गुरुकुल में ही वह वेदों, शास्त्रों और अन्य विद्याओं के बारे में अध्ययन करता था। बता दें कि उपनयन संस्कार के माध्यम से बालक को जनेऊ धारण कराया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह जनेऊ मनुष्य के जीवन में अनुशासन, पवित्रता और धार्मिकता का स्तंभ माना गया है। 



वर्ण व्यवस्था से जुड़ा है उपनयन संस्कार 


उपनयन संस्कार का संबंध प्राचीन वर्ण व्यवस्था से भी है। दरअसल, शास्त्रों में वर्ण व्यवस्था के अनुसार, ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य वर्ण के बालकों के लिए यह संस्कार अनिवार्य था। ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार आमतौर पर उनके 8वें वर्ष में किया जाता था। वहीं, क्षत्रिय बालकों का यह संस्कार 11वें वर्ष में किया जाता था। जबकि, वैश्य बालकों का उपनयन संस्कार 15वें वर्ष में होता था। इस संस्कार के बाद बालक को धार्मिक और सामाजिक कर्तव्यों के पालन की शिक्षा-दीक्षा दी जाती थी।



उपनयन संस्कार की विधि


  1. उपनयन संस्कार की प्रक्रिया अत्यंत पवित्र होती है। इसमें विभिन्न चरण शामिल होते हैं, जो इस प्रकार हैं। 
  2. इस संस्कार के लिए एक विशेष मंडप बनाया जाता है, जिसे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सजाया जाता है।
  3. इसके बाद बालक का मुंडन किया जाता है। यह शुद्धता और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  4. वहीं, मुंडन के उपरांत बालक को हल्दी लगाई जाती है। साथ ही उसे शुद्ध जल से स्नान कराया जाता है।
  5. इसके बाद बालक को तीन धागों से बनी जनेऊ पहनाई जाती है। यह तीन धागे त्रिमूर्ति यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में माने जाते हैं। वहीं, विवाहित पुरुष छह धागों से बनी जनेऊ पहनते हैं।
  6.  अब बालक को गायत्री मंत्र का उच्चारण सिखाया जाता है। यह मंत्र धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाता है।
  7.  इस संस्कार में कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी होते हैं। जैसे यज्ञ, ब्राह्मणों को भोजन कराना और बड़ों से आशीर्वाद ग्रहण करना।



क्या बालिकाओं का भी होता है उपनयन संस्कार? 


उपनयन संस्कार मुख्य रूप से बालकों के लिए प्रचलित है। हालांकि, कुछ ग्रंथों में बालिकाओं के लिए भी इस संस्कार का वर्णन मिलता है। बालिकाओं का उपनयन संस्कार केवल तभी किया जाता है जब वे आजीवन ब्रह्मचारिणी रहने का संकल्प लेती हैं। वर्तमान समय में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं में यह प्रथा कम ही प्रचलित है।



क्या आज भी होता है उपनयन संस्कार? 


आज के समय में भी उपनयन संस्कार का महत्व है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। अब गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की जगह औपचारिक विद्यालयों में जाकर बच्चे पढ़ाई आरंभ करते हैं। इसके बावजूद, यह संस्कार बालक के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। 


........................................................................................................
चरण कमल तेरे धोए धोए पीवां (Charan Kamal Tere Dhoye Dhoye Peevan)

सिमर सिमर नाम जीवा
तन मन होए निहाला,

चरणों में रखना (Charno Mein Rakhna)

चरणों में रखना,
मैया जी मुझे चरणों में रखना,

आज होगा हरि-हर मिलन (Aaj Hoga Hari-Har Milan)

उज्जैन में हर साल वैकुंठ चर्तुदशी पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिलता है जब भगवान शिव जिन्हें बाबा महाकाल के रूप में पूजा जाता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang