Kanya Sankranti 2025 Rashifal: सूर्य देव करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, यहां जाने सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
Kanya Sankranti 2025 Rashifal: कन्या संक्रांति वह समय है जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करता है और इस वर्ष यह 17 सितम्बर, बुधवार प्रातः 01:38 बजे होगा। चूंकि यह तिथि पितृपक्ष में आती है, इसलिए यह तर्पण और श्राद्ध करने के लिए शुभ समय मानी जाती है। साथ ही, इस दिन विश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाएगी, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है और यह हर राशि को कुछ तरीकों से प्रभावित करेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जा रहा है कि यह तिथि मेष और वृषभ राशि के लिए अधिक फलदायी होगी।
कन्या संक्रांति पर सूर्यदेव को अर्घ देने से दूर होती है बीमारी
कन्या संक्रांति को पितृपक्ष के महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितृ तर्पण करने से पितृ संतुष्ट होते हैं और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। चूंकि सूर्यदेव अपनी स्थिति बदलते हैं, इसलिए इस समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, यह समय कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए विशेष शुभ माना जाता है।
मेष राशि
- यह समय कार्यक्षेत्र में सफलता का संकेत दे रहा है।
- इस तिथि में नए अवसर मिलेंगे मगर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
- विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय उत्तम माना जारहा है।
- साथ ही, परिवार में किसी शुभ कार्य की भी संभावना है।
मिथुन राशि
- आर्थिक मामलों में सुधार हो सकती है, कोई पुराना रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।
- कोई भी भावनात्मक निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें।
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए यह समय करियर में नई जिम्मेदारियां लाएगा मगर रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें।
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
- यह कहीं निवेश करने का शुभ समय होगा।
कन्या राशि
- स्वयं की राशि में सूर्य का प्रवेश आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाता है।
- यह नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है।
तुला राशि
- आप अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन मानसिक तनाव से खुद को बचाए रखेंगे।
- आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि
- मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- साथ ही, प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी।
धनु राशि
- कार्यस्थल पर तरक्की होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
- साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मकर राशि
- धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
- उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ राशि
- व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा।
- साथ ही, अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
- परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
मीन राशि
- कोई भी निर्णय आवेगपूर्ण तरीके से न लें।
- दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।