Logo

दिवाली 2025 का कैलेंडर

दिवाली 2025 का कैलेंडर

Diwali 2025 Calendar: कब है धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज? यहां जानें सभी तिथियों और मुहूर्तों की सूची

Diwali 2025 Calendar: हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार वर्ष का सबसे शुभ, आनंददायक और समृद्ध समय माना जाता है। यह त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिनमें हर दिन की अपनी विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होती है। इसलिए धार्मिक तौर पर हर दिन की पूजा विधि और मुहूर्त अलग-अलग होते हैं और इन्हें अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी आती हैं। इस वर्ष यह उत्सव 18 अक्टूबर से शुरू होगा और 23 अक्टूबर तक रहेगा। आइए जानते हैं इन 5 त्योहारों की तिथियां और पूजा मुहूर्त क्या हैं।

धनतेरस 2025 (18 अक्टूबर, शनिवार)  

धनतेरस, दिवा ली उत्सव की शुरुआत है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। यह दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर महाराज की पूजा-अर्चना के लिए जाना जाता है। इस वर्ष त्रयोदशी तिथि 17 अक्टूबर रात 09:56 बजे से शुरू होगी और 18 अक्टूबर रात 08:18 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, पूजा करने का सही मुहूर्त 06:55 से 08:50 तक रहेगा। 

छोटी दिवाली 2025 (19 अक्टूबर, रविवार) 

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस वर्ष पूजा और दीप दान का मुहूर्त शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे के तक रहेगा। 

दिवाली 2025 (20 अक्टूबर, सोमवार) 

दिवाली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे। इस वर्ष दिवाली तिथि 20 अक्टूबर शाम 3:44 से शुरू होगी और 21 अक्टूबर शाम 5:44 तक रहेगी। चूंकि दीपक अमावस्या तिथि की रात को जलाए जाते हैं और 20 अक्टूबर की रात को अमावस्या तिथि होगी, इसलिए यह उसी दिन मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, पूजा करने का सही मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे के तक रहेगा। 

गोवर्धन पूजा 2025 (22 अक्टूबर, बुधवार)

गोवर्धन पूजा 56 प्रकार के अनाजों से की जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने भक्तों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। पंचांग के अनुसार, सर्वोत्तम पूजा मुहूर्त सुबह 06:26 से 08:42 बजे के बीच और शाम को 03:29 से 05:44 बजे के तक रहेगा। 

भाई दूज 2025 (23 अक्टूबर, गुरुवार) 

भाई दूज को भाईया दूज के नाम से भी जाना जाता है, जो भाई की लंबी आयु की कामना के लिए की जाती है। इस वर्ष दुतिया तिथि 22 अक्टूबर रात्रि 08:16 बजे से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर रात्रि 10:46 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, शुभ पूजा मुहूर्त दोपहर 01:13 बजे से 03:28 बजे के तक रहेगा। 

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang